बिजनेस

Laxmi Dental IPO Listing: लक्ष्मी डेंटल ने कराया जोरदार फायदा, 26% प्रीमियम पर की शुरुआत, 542 रु रहा भाव लिस्टिंग भाव

Laxmi Dental IPO Listing: सोमवार 20 जनवरी को शेयर बाजार में लक्ष्मी डेंटल की लिस्टिंग हो गयी है। इसकी लिस्टिंग काफी धमाकेदार रही। शेयर बाजार में NSE पर लक्ष्मी डेंटल का शेयर 428 रु के आईपीओ प्राइस के मुकाबले 114 रु या 26.64 फीसदी प्रीमियम के साथ 542 रु पर लिस्ट हुआ।

Image

लक्ष्मी डेंटल की हुई लिस्टिंग

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • लक्ष्मी डेंटल की हुई लिस्टिंग
  • 26 फीसदी प्रीमियम पर शुरुआत
  • 542 रु पर लिस्टिंग

Laxmi Dental IPO Listing: सोमवार 20 जनवरी को शेयर बाजार में लक्ष्मी डेंटल की लिस्टिंग हो गयी है। इसकी लिस्टिंग काफी धमाकेदार रही। शेयर बाजार में NSE पर लक्ष्मी डेंटल का शेयर 428 रु के आईपीओ प्राइस के मुकाबले 114 रु या 26.64 फीसदी प्रीमियम के साथ 542 रु पर लिस्ट हुआ। वहीं बीएसई पर इसने 428 रु के आईपीओ भाव के मुकाबले 100 रु या 23.36 फीसदी प्रीमियम के साथ 528 रु पर शुरुआत की।

ये भी पढ़ें -

कैसा रहा था लक्ष्मी डेंटल का IPO

लक्ष्मी डेंटल का आईपीओ 13 से 15 जनवरी तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था और आईपीओ अलॉटमेंट 16 जनवरी को फाइनल हुआ। लक्ष्मी डेंटल के शेयर आज दोनों स्टॉक एक्सचेंजों बीएसई और एनएसई पर लिस्ट हुए। लक्ष्मी डेंटल के आईपीओ को कुल 114.42 गुना सब्सक्राइब किया गया। निवेशकों ने 102.63 करोड़ इक्विटी शेयरों के लिए आवेदन किए, जबकि ऑफर पर 89,70,371 शेयर थे।

रिटेल निवेशकों की तरफ से मिला शानदार रेस्पॉन्स

रिटेल निवेशकों ने अच्छी दिलचस्पी दिखाई और उन्होंने तय किए गए शेयरों के मुकाबले 75 गुना अधिक सब्सक्रिप्शन भेजा। क्यूआईबी ने अपने हिस्से के मुकाबले 110 गुना आवेदन किए। हाई नेटवर्थ वाले व्यक्तियों (एनआईआई) ने दोनों ग्रुपों को पीछे छोड़ दिया और अपने लिए आरक्षित शेयरों के मुकाबले लगभग 148 गुना बोली लगाई।

लक्ष्मी डेंटल आईपीओ ने सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने से पहले एंकर निवेशकों से 314.13 करोड़ रुपये जुटाए। आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 407 रुपये से 428 रुपये प्रति शेयर के बीच तय किया गया। रिटेल निवेशकों को कम से कम 33 शेयरों के लिए आवेदन करना था, यानी शुरुआती निवेश 14,124 रुपये था।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर एक आईपीओ लिस्टिंग की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article