बिजनेस

NBCC Share Price: कंपनी को धड़ाधड़ मिल रहे ऑर्डर, 13 नवंबर को कर सकती है बड़ा ऐलान!

NBCC (India) Share Price: NBCC (India) को ₹235.46 करोड़ के नए ऑर्डर मिले हैं। इसमें से एक ऑर्डर Power Grid से मिला है, जो 186.46 करोड़ का है। 30 जून, 2024 तक कंपनी की ऑर्डर बुक 81,000 करोड़ रुपये को पार कर गई।

Image

एनबीसीसी शेयर।

Photo : Times Now Digital

NBCC (India) Share Price: एक लंबी सुस्ती के बाद PSU शेयर फिर से एक्शन में नजर आ रहे हैं। कई शेयरों में पिछले कुछ दिनों में जानदार तेजी देखने को मिली है। इस बीच सरकारी कंपनी NBCC (India) के शेयर्स भी मजबूत नोट पर कारोबार कर रहे हैं। PSU Stock ने एक साल में अपने निवेशकों को मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। BSE पर सरकारी कंपनी के शेयर 2024 में 83 फीसद बढ़े हैं।

कंपनी ने एक्सचेंजों को नए ऑर्डर्स के बारे में जानकारी दी है। फाइलिंग के मुताबिक, NBCC (India) को ₹235.46 करोड़ के नए ऑर्डर मिले हैं। इसमें से एक ऑर्डर Power Grid से मिला है, जो 186.46 करोड़ का है। 30 जून, 2024 तक कंपनी की ऑर्डर बुक 81,000 करोड़ रुपये को पार कर गई।

कंपनी को धड़ाधड़ मिल रहे ऑर्डर

NBCC ने हाल ही में गोवा में कई प्रोजेक्ट्स के लिए लगभग 1,726 करोड़ रुपये का कॉन्ट्रैक्ट हासिल किया है। इससे पहले, कंपनी ने 1,363.48 करोड़ रुपये की पांच नए प्रोजेक्ट हासिल किए थे। NBCC की एक सब्सिडियरी HSCC (India) को भी एम्पलॉई स्टेट इंश्योरेंस कॉरपोरेश (ESIC) से ₹1,322.8 करोड़ के ऑर्डर मिले। कंपनी को महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में गोंडवाना यूनिवर्सिटी कैम्पस को डेवलप करने का भी प्रोजेक्ट मिला है। इसकी कुल कीमत ₹1,000 करोड़ है।

NBCC (India) Q2 FY 2024-25 Results: 13 नवंबर को होगी मीटिंग

एक्सचेंज फाइलिंग की जानकारी के मुताबिक, कंपनी के बोर्ड की बैठक बुधवार, 13 नवंबर, 2024 को होगी, जिसमें अन्य बातों के साथ-साथ 30 सितंबर, 2024 को समाप्त तिमाही और छमाही के लिए अनऑडिटेड (स्टैंडअलोन और कंसो) फाइनेंशियल रिजल्ट्स को को मंजूरी दी जाएगी।

कंपनी के शेयरों में ट्रेडिंग के लिए ट्रेडिंग विंडो 1 अक्टूबर, 2024 से बंद कर दी गई है और वित्तीय परिणामों की घोषणा के 48 घंटे बाद तक बंद रहेगी।

Q1FY25 में Q1FY24 की तुलना में शुद्ध बिक्री 11.32 प्रतिशत बढ़कर 2,144.16 करोड़ रुपये हो गई और शुद्ध लाभ 38.4 प्रतिशत बढ़कर 107.20 करोड़ रुपये हो गया।

NBCC (India) Share Price

  • 1 साल में 100 फीसदी से ज़्यादा का मल्टीबैगर रिटर्न दिया
  • NBCC के शेयर इस साल यानी 2024 में 83% की तेजी दिख चुका है
  • पिछले 12 महीने में यह स्टॉक 127% ऊपर जा चुका है।
  • 2 साल में स्टॉक ने 348 फीसदी का बंपर रिटर्न दिया है।
  • जून 2024 तक, भारत के राष्ट्रपति के पास कंपनी में 61.75 फीसदी हिस्सेदारी है।
  • और भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के पास 5.96 फीसदी हिस्सेदारी है।

NBCC (India) Bonus Share

कंपनी के शेयरों ने अक्टूबर के पहले हफ्ते में 1:2 के अनुपात में बोनस शेयरों के लिए एक्स-ट्रेड किया था। कंपनी ने रिकॉर्ड डेट पर पात्र शेयरधारकों को 1 रुपये फेस वैल्यू वाले प्रत्येक 2 इक्विटी शेयरों के लिए 1 रुपये फेस वैल्यू वाला बोनस शेयर जारी किया था। बोनस शेयरों के लिए एक्स-डेट सोमवार, 07 अक्टूबर, 2024 थी।

डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article