बिजनेस

अडानी को पछाड़कर अंबानी बने नंबर 1, हुरुन रिच लिस्ट में फिर मारी बाजी

Hurun India Rich List 2025: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने वर्ष 2025 में गौतम अडानी को पीछे छोड़ते हुए एक बार फिर भारत के सबसे अमीर व्यक्ति का खिताब हासिल कर लिया है। जारी ‘एम3एम हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2025’ में यह जानकारी सामने आई।

Image

रईसी की रेस में अंबानी ने मारी बाजी, अडानी खिसके दूसरे नंबर पर

Hurun India Rich List 2025: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने वर्ष 2025 में एक बार फिर भारत के सबसे अमीर व्यक्ति का खिताब हासिल कर लिया है। बुधवार को जारी हुई 'एम3एम हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2025' के अनुसार, अंबानी की संपत्ति में इस साल 6% की गिरावट आई है और यह घटकर 9.55 लाख करोड़ रुपये रह गई है। इसके बावजूद उन्होंने गौतम अडानी को पीछे छोड़ते हुए टॉप स्थान हासिल किया।

अडानी दूसरे स्थान पर खिसके

अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी अब 8.14 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ दूसरे स्थान पर आ गए हैं। पिछले साल उन्होंने अंबानी को पछाड़कर पहला स्थान हासिल किया था। हिंडनबर्ग रिपोर्ट से हुए नुकसान की भरपाई के बाद अडानी की संपत्ति में 95% की बढ़त दर्ज की गई थी, जिससे उनकी संपत्ति 11.6 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गई थी।

टॉप 5 अमीर भारतीय

  • मुकेश अंबानी – ₹9.55 लाख करोड़
  • गौतम अडानी – ₹8.14 लाख करोड़
  • रोशनी नादर मल्होत्रा (एचसीएल) – ₹2.84 लाख करोड़
  • साइरस पूनावाला व परिवार – ₹2.46 लाख करोड़
  • कुमार मंगलम बिड़ला – ₹2.32 लाख करोड़

कुल अरबपतियों की संख्या और संपत्ति

इस साल लिस्ट में 1,687 लोग शामिल हैं जिनकी संपत्ति 1,000 करोड़ रुपये से अधिक है। यह संख्या पिछले साल से 284 अधिक है। कुल संपत्ति 167 लाख करोड़ रुपये, जो कि भारत की GDP का लगभग आधा है। 148 लोग पहली बार इस लिस्ट में शामिल हुए हैं। हुरुन के अनुसार, हर हफ्ते एक नया अरबपति भारत में बन रहा है। लिस्ट में शामिल लोगों की संपत्ति में हर दिन औसतन ₹1,991 करोड़ का इजाफा हो रहा है।

युवा अरबपतियों का उभार: तकनीक और स्टार्टअप से बना बड़ा मुकाम

  • अरविंद श्रीनिवास (Perplexity AI) – ₹21,190 करोड़, सूची में सबसे कम उम्र (31 वर्ष) के अरबपति
  • रितेश अग्रवाल (OYO) – ₹14,400 करोड़
  • कैवल्य वोहरा (Zepto) – ₹4,480 करोड़
  • आदित पलिचा (Zepto) – ₹5,380 करोड़
  • शाश्वत नकरानी (भारतपे) – ₹1,340 करोड़
  • रोहन गुप्ता व परिवार (SG Finserve) – ₹1,140 करोड़

विशेषज्ञों की राय

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक हुरुन इंडिया के संस्थापक अनस रहमान जुनैद के अनुसार, "Zepto जैसे युवा स्टार्टअप्स के संस्थापकों की तेजी से बढ़ती संपत्ति यह दिखाती है कि प्रौद्योगिकी और नवाचार संपत्ति सृजन की समयसीमा को छोटा कर रहे हैं।

नीरज बजाज की बड़ी छलांग

नीरज बजाज और उनके परिवार की संपत्ति में 43% की वृद्धि दर्ज की गई है, जो अब 2.33 लाख करोड़ रुपये हो गई है। इस वृद्धि के चलते वे चार स्थान ऊपर चढ़कर छठे सबसे अमीर भारतीय बन गए हैं।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article