बिजनेस

Top 10 Richest: टॉप पर फिर पहुंचे मुकेश अंबानी, अमीरों की लिस्ट में पीछे छूटे गौतम अडानी

  • Written by: प्रभाष रावत
  • Updated Feb 1, 2023, 02:20 PM IST

Top 10 Billionaires List in Hindi: गौतम अडानी कुछ समय के लिए मुकेश अंबानी को पीछे छोड़कर सबसे अमीर अरबपतियों की लिस्ट भारत में पहले और पूरी दुनिया में दूसरे स्थान पर पहुंच गए थे लेकिन बीते कुछ दिन के अंदर अडानी ग्रुप की संपत्ति में तेज गिरावट देखने को मिली है।

Image

मुकेश अंबानी और गौतम अडानी

Photo : PTI

Top 10 Richest People in the World: मुकेश अंबानी लंबे समय से भारत के सबसे अमीर व्यक्ति रहे हैं और सालों तक उनकी नेटवर्थ भारत में सबसे ज्यादा रही है लेकिन बीते कुछ समय में गौतम अडानी के शेयर तेजी से ऊपर गए और उनकी नेटवर्थ में अचानक तेजी से इजाफा हुआ, जिसके बाद वह मुकेश अंबानी को पछाड़कर ना सिर्फ भारत के सबसे अमीर अरबपति बल्कि नेटवर्थ के मामले में दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन थे लेकिन बीते दिनों हिंडनवर्ग की रिपोर्ट आने के बाद सबकुछ बदल गया।

हिंडनवर्ग की रिपोर्ट में अडानी ग्रुप पर धोखाधड़ी किए जाने के आरोप लगाए गए और इसके बाद शेयर मार्केट के अंदर मुकेश अंबानी के शेयरों में तेजी से गिरावट आई और धीरे-धीरे दुनिया के टॉप 10 अरबपतियों की लिस्ट से बाहर हो गए और अब वह भारत में भी मुकेश अंबानी से संपत्ति के मामले में पिछड़ चुके हैं। अगर दुनिया के अरबपतियों की बात करें तो फोर्ब्स की ताजा लिस्ट के अनुसार मुकेश अंबानी 84.3 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ 9वें नंबर पर हैं जबकि गौतम अडानी 83.9 बिलियन डॉलर के साथ 10वें स्थान पर हैं।

Ambani vs Adani Net Worth

Ambani vs Adani Net Worth

दुनिया के टॉप 10 की लिस्ट में सबसे ऊपर एलन मस्क का नाम है जिनकी नेटवर्थ 178.3 बिलियन डॉलर है जबकि दूसरे नंबर पर जेफ बेजोस हैं जोकि 126.3 बिलियन डॉलर की संपत्ति के मालिक हैं। गौरतलब है कि सितंबर महीने में अरबपति गौतम अडानी ने IIFL वेल्थ हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2022 में रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष मुकेश अंबानी को पछाड़कर भारत के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए थे।

पिछले साल की तुलना में उन्होंने प्रति दिन 1,612 करोड़ रुपये जोड़े और 10,94,400 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ, अडानी की कुल संपत्ति सितंबर महीने में अंबानी से 3 लाख करोड़ ज्यादा हो गई थी।

प्रभाष रावत
प्रभाष रावतauthor

रक्षा और अंतर्राष्ट्रीय कूटनीतिक विषयों में विशेष रुचि रखने वाले प्रभाष रावत कुछ-ना-कुछ नया सीखते रहने में विश्वास करते हैं। बीते 5 साल से ज्यादा समय में पत्रकारिता की कई बीट पर काम करने का अनुभव। साथ ही संवाद और लेखन से खुद को व्यक्त करने के अलावा आध्यात्म भी इनके जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

और पढ़ें
End of Article