बिजनेस

FPI Investment In Equity Market: विदेशी निवेशकों का बदला मिजाज, शेयर बाजार से निकाले 2400 करोड़ रु

FPI Investment In Indian Stock Market: एफपीआई ने पिछले हफ्ते शेयर बाजार में 2,477 करोड़ रुपये की इक्विटी बेची। 5 जनवरी को समाप्त सप्ताह में उन्होंने शुद्ध रूप से 4,436.05 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे थे।

Image

भारतीय शेयर बाजार में एफपीआई निवेश

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • विदेशी निवेशकों का बदला मिजाज
  • पिछले हफ्ते बेचे 2477 करोड़ रु के शेयर
  • शेयर बाजार के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बावजूद की बिकवाली

FPI Investment In Indian Stock Market: दिसंबर में लगातार खरीदारी के बाद, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) का जनवरी मिजाज बदलता हुआ दिख रहा है। हालांकि बाजार रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया, मगर आंकड़ों से पता चला है कि विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक पिछले सप्ताह में नेट सेलर रहे। यानी उन्होंने जनवरी के पहले हफ्ते में शेयर बाजार में अधिक पैसा लगाने के बाद दूसरे हफ्ते में अधिकतर पैसा निकाला।

ये भी पढ़ें -

कितनी की बिकवाली

स्टॉकएज के आंकड़ों के अनुसार, एफपीआई ने पिछले हफ्ते शेयर बाजार में 2,477 करोड़ रुपये की इक्विटी बेची। 5 जनवरी को समाप्त सप्ताह में उन्होंने शुद्ध रूप से 4,436.05 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे थे। हालांकि बीते हफ्ते बेंचमार्क निफ्टी 50 ने लगभग 1% की साप्ताहिक बढ़त हासिल की और शुक्रवार को 21928.25 अंक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया।

क्या रहा तेजी का कारण

शेयर बाजार में ये बढ़त मुख्य रूप से दिसंबर तिमाही के बेहतर कमाई के आंकड़ों से आईटी शेयरों में आई मजबूती, रिलायंस इंडस्ट्रीज और कुछ बैंकिंग शेयरों में ग्रोथ के कारण आई। एफपीआई आम तौर पर जनवरी में खरीदारी धीमी कर देते हैं। मगर 2023 वह वर्ष था जब बाजारों में अब तक का सबसे अधिक विदेशी निवेश देखा गया।

2023 में कैसा रहा एफपीआई का रुख

एफपीआई ने 2023 में 1.77 लाख करोड़ रुपये की इक्विटी खरीदी, जो रुपये के मामले में इतिहास में सबसे अधिक है। इसमें से लगभग एक-तिहाई निवेश केवल दिसंबर में किया गया, जो 2023 में एक महीने में सबसे अधिक निवेश भी था।

इसके अलावा दिसंबर में कुल निवेश का लगभग 45% केवल फाइनेंशियल सेक्टर में आया। दूसरा नंबर आईटी सेक्टर का रहा। दिसंबर में, एफपीआई ने फाइनेंशियल सर्विसेज, आईटी, ऑटोमोबाइल और कैपिटल गुड्स में अधिक निवेश किया।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article