बिजनेस

किसानों के खिलाफ किसी भी अहितकारी नीति के आगे मोदी दीवार बनकर खड़ा है...लाल किले से PM मोदी का ट्रंप को जवाब

पीएम मोदी ने कहा कि गरीबी को उन्होंने किताबों से नहीं, खुद जीकर समझा है। इसलिए उनकी कोशिश रहती है कि सरकार सिर्फ फाइलों में नहीं, बल्कि लोगों की जिंदगी में नजर आए। “हम दलित, पीड़ित और वंचित वर्ग के लिए सकारात्मक काम कर रहे हैं और हर हकदार को उसका हक दिला रहे हैं।

Image

PM modi on Trump Tariff

स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से देश को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि किसानों के खिलाफ किसी भी तरह की नुकसानदायक नीति के आगे वे दीवार बनकर खड़े हैं। उन्होंने साफ कहा भारत अपने किसानों, पशुपालकों और मछुआरों के हितों पर कोई समझौता नहीं करेगा।

पीएम मोदी ने कहा कि गरीबी को उन्होंने किताबों से नहीं, खुद जीकर समझा है। इसलिए उनकी कोशिश रहती है कि सरकार सिर्फ फाइलों में नहीं, बल्कि लोगों की जिंदगी में नजर आए। “हम दलित, पीड़ित और वंचित वर्ग के लिए सकारात्मक काम कर रहे हैं और हर हकदार को उसका हक दिला रहे हैं,” उन्होंने कहा।

पीएम मोदी ने क्या कहा

"भारत अपने किसानों, अपने पशुपालकों, अपने मछुआरों के संबंध में कोई भी समझौता नहीं स्वीकार करेगा। गरीबी क्या होती है ये मुझे किताबों में पढ़ना नहीं पड़ा है, ये मैं जानता हूं। मेरी कोशिश रही है कि सरकार सिर्फ फाइलों में ही नहीं होनी चाहिए। सरकार देश के नागिरकों के लाइफ में होनी चाहिए। दलीत हो पीड़ित हो, वंचित हो उसके लिए सकारात्म काम कर रहे हैं। हम सरकार की योजनाओं को जमीन पर उतार रहे हैं। हम हर हकदार को उनके हक की चीजें दिला रहे हैं।"

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में कहा "किसानों की मेहनत रंग ला रही हैं. उत्तम और उन्नत खाद, पानी, बीज उपलब्ध है। हम दुनिया के दूसरे सबसे बड़े मछली और सब्जी उत्पादक हैं. हमारे उत्पाद दुनिया के बाजार में छाए हैं. किसानों को फसल बीमा का भरोसा है। पीएम धन-धन्य कृषि योजना जिनमें देश के 100 एस्पिरेशन जिले होंगें, वहां किसानों को मदद मिलेगी। मोदी दीवार की तरह किसानों, मछुआरों और कामगार नागरिकों के हित में बनकर खड़ी है। सरकार फाइलों में नहीं देश के नागरिकों की लाइफ में चलनी चाहिए। सरकार की योजनाएं तो पहले भी आती थीं। हमने उनको जमीन पर उतारा है। हमने लोगों के विश्वास जगाया। आयुष्मान भारत योजना ने बीमारियों और स्वस्थ जीवन के भरोसे से जीना सिखाया है। पीएम स्वनिधि योजना बदलाव की धारा को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा रही हैं।"

भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मछली उत्पादक

उन्होंने बताया कि किसानों को आज बेहतर खाद, पानी और बीज उपलब्ध हैं। भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मछली और सब्जी उत्पादक बन चुका है और हमारे उत्पाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में छा रहे हैं। पीएम धन-धन्य कृषि योजना के तहत 100 जिलों में किसानों को सीधी मदद मिल रही है।

मोदी ने कहा कि सरकार ने योजनाओं को जमीन पर उतारकर लोगों का विश्वास जीता है। आयुष्मान भारत ने लाखों लोगों को इलाज का भरोसा दिया है, जबकि पीएम स्वनिधि योजना बदलाव की धारा को सबसे आखिरी व्यक्ति तक पहुंचा रही है।

4 लाख करोड़ रुपये के एग्रो प्रोडक्ट का निर्यात

प्रधानमंत्री ने किसानों की उपलब्धियों पर गर्व जताते हुए कहा कि पिछले साल अनाज उत्पादन ने सारे पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए। भारत दूध और दाल उत्पादन में नंबर वन, मछली उत्पादन में दूसरा, और चावल, गेहूं, फल-सब्जियों में भी दूसरा स्थान रखता है। 4 लाख करोड़ रुपये के एग्रो प्रोडक्ट का निर्यात किया गया है। “हम छोटे किसानों, पशुपालकों और मछुआरों तक हर योजना पहुंचा रहे हैं। जो कभी सपना था, वह आज हकीकत है,” पीएम मोदी ने कहा।

Richa Tripathi
रिचा त्रिपाठीauthor

रिचा त्रिपाठी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बिजनेस डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 7 वर्षों के अनुभव के साथ रिचा, पर्सनल फाइनेंस, स्टॉक मार्केट, टैक्स प्लानिंग और अर्थव्यवस्था से जुड़े विषयों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। अब तक 8,000 से अधिक कंटेंट लिख चुकी रिचा की विशेषता है—जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाना। वह ऐसी स्टोरीज तैयार करती हैं जो न केवल जानकारीपूर्ण होती हैं, बल्कि आम पाठक की वित्तीय समझ को बेहतर बनाने में भी मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article