बिजनेस

Metal Stocks Crash: मेटल स्पेस में तेज बिकवाली, Hindustan Copper ऑल-टाइम हाई से 11% फिसला

Metal Stocks में जारी रैली पर ब्रेक लग गया है। कमोडिटी मार्केट से लेकर मेटल स्टॉक्स में ताबाही मची हुई है। Nifty Metals इंडेक्स जहां 4 फीसदी से ज्यादा नीचे फिसल गया है। वहीं, Tata Steel, NALCO और Hindustan Copper जैसे स्टॉक्स में 10 फीसदी तक की गिरावट आई है।

Stock Market Closing

शेयर बाजार में आई गिरावट

Photo : iStock

Metal Stocks Crash: 30 जनवरी को पूरे मेटल स्पेस में बिकवाली हावी रही, जिससे हाल के आउटपरफॉर्मर शेयर गहरे लाल निशान में कारोबार करते दिखे। गुरुवार को तेजी के शिखर पर पहुंचने वाले मेटल शेयरों में अचानक बदले सेंटिमेंट ने निवेशकों को सतर्क कर दिया। Hindustan Copper ने गुरुवार को अपर सर्किट हिट करते हुए ऑल टाइम हाई छुआ। लेकिन, 30 जनवरी को बिकवाली के चलते हिंदुस्तान कॉपर के शेयर में इसके ऑल टाइम हाई से करीब 11 फीसदी की गिरावट आई है।

Hindustan Copper में तेज रिवर्सल

गुरुवार को Hindustan Copper ने अपर सर्किट के साथ ₹760 का ऑल-टाइम हाई बनाया था। हालांकि, शुक्रवार को तस्वीर पूरी तरह बदल गई। इंट्रा-डे कारोबार के दौरान शेयर ₹680 तक फिसल गया, यानी अपने ऑल-टाइम हाई से करीब 11% की गिरावट दर्ज की। एक दिन पहले की तेज रैली के बाद आई यह गिरावट साफ तौर पर मुनाफावसूली और जोखिम घटाने की रणनीति का संकेत देती है।

पूरे मेटल स्पेस पर दबाव

Hindustan Copper के साथ-साथ अन्य बड़े मेटल शेयरों में भी बिकवाली दिखी। इसका असर सेक्टरल इंडेक्स पर पड़ा और NIFTY METAL में तेज गिरावट दर्ज की गई। बाजार में यह धारणा बनी कि हालिया तेजी के बाद वैल्यूएशन और पोजिशनिंग काफी स्ट्रेच हो चुकी थी, ऐसे में एक करेक्शन स्वाभाविक है।

निफ्टी मेटल

स्टॉकLTP (₹)बदलाव (₹)% बदलाववॉल्यूम (लाख)वैल्यू (₹ करोड़)
Tata Steel192.75−9.57−4.73%208.44405.50
Hindalco Industries968.55−55.50−5.42%64.05622.83
Vedanta712.25−54.10−7.06%271.861,953.88
JSW Steel1,215.20−22.30−1.80%10.90132.19
Adani Enterprises2,030.40+11.20+0.55%5.46110.47
Jindal Steel & Power1,127.20−32.40−2.79%16.88188.59
NALCO395.50−33.35−7.78%206.87819.99
APL Apollo Tubes2,061.20+7.80+0.38%3.1664.93
Hindustan Zinc661.10−54.10−7.56%242.951,632.13
NMDC81.32−3.28−3.88%226.92183.99
Jindal Stainless780.00−30.10−3.72%3.5928.19
Hindustan Copper706.95−53.10−6.99%621.354,394.96
SAIL151.40−5.78−3.68%145.28219.83
Lloyds Metals1,090.10−43.30−3.82%2.1623.85
Welspun Corp752.50+9.35+1.26%2.5719.28

गिरावट के पीछे 5 वजह

मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक, ग्लोबल कमोडिटी प्राइस में बढ़ी वोलाटिलिटी ने गोल्ड-सिल्वर सहित सभी मेटल्स के सेंटिमेंट को कमजोर किया। खासकर कॉपर में हाल के दिनों में तेज उछाल के बाद रिस्क मैनेजमेंट के तहत पोजिशन घटाई गई। इसके अलावा, पिछले तीन से छह महीनों में मेटल शेयरों में आई मजबूत रैली के बाद शॉर्ट-टर्म निवेशकों ने मुनाफा बुक करना बेहतर समझा, जिसका असर एक साथ पूरे सेक्टर पर दिखा।

Nifty Metal Heatmap

Nifty Metal Heatmap

  1. ग्लोबल कमोडिटी बाजार में बढ़ी वोलाटिलिटी और कॉपर प्राइस में तेज उतार-चढ़ाव से मेटल शेयरों पर दबाव आया।
  2. CME द्वारा कॉपर ट्रेड्स पर मार्जिन 20% बढ़ाए जाने से शॉर्ट-टर्म ट्रेडर्स ने पोजिशन घटाईं।
  3. पिछले 3–6 महीनों की तेज रैली के बाद मेटल स्टॉक्स में आक्रामक मुनाफावसूली हुई।
  4. डॉलर में मजबूती और बॉन्ड यील्ड के ऊंचे स्तरों ने कमोडिटी सेंटिमेंट कमजोर किया।
  5. Hindustan Copper जैसे शेयरों में तेज रिवर्सल से पूरे मेटल स्पेस में नेगेटिव सेंटिमेंट फैला।

कॉपर की तेजी और करेक्शन

कॉपर को अक्सर आर्थिक गतिविधियों का संकेतक माना जाता है। पावर, कंस्ट्रक्शन और इंडस्ट्रियल डिमांड के चलते इसमें लंबी तेजी देखने को मिली थी। हालांकि, जब उम्मीदें एकतरफा हो जाती हैं, तब बाजार में एडजस्टमेंट आता है। मौजूदा गिरावट को भी एक्सपर्ट्स इसी एडजस्टमेंट फेज के तौर पर देख रहे हैं।

डिस्क्लेमर: TIMES NOW नवभारत किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है। यहां पर केवल जानकारी दी गई है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

यतींद्र लवानिया
यतींद्र लवानिया author

प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों... और देखें

End of Article