बिजनेस

MCX Commodity Market: बेस मेटल्स में बड़ी गिरावट, तांबा 3 फीसदी फिसला, पूरा इंडेक्स हुआ लाल

MCX Commodity Market में आज कारोबार की शुरुआत में बेस मेटल्स में जोरदार बिकवाली देखने को मिली है। खासतौर पर Copper Price में 3 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। गोल्ड और सिल्वर के साथ ही बेस मेटल्स में भी बिकवाली का दबाव देखने को मिल रहा है।

Image

बेस मेटल्स आज का भाव

MCX Commodity Market Update: 30 जनवरी को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर गोल्ड और सिल्वर के साथ ही बेस मेटल्स में दबाव देखने को मिला है। जानें कौन कितना सस्ता हुआ है। 30 जनवरी को कमोडिटी बाजार में सबसे ज्यादा दबाव चांदी पर देखने को मिला। MCX पर मार्च एक्सपायरी वाली चांदी 4.47 प्रतिशत टूटकर 3,81,999 रुपये प्रति किलो पर आ गई। इसके अलावा सिल्वर माइक्रो और सिल्वर मिनी कॉन्ट्रैक्ट्स में भी 4 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई। पिछले सत्रों की तेज तेजी के बाद मुनाफावसूली और ग्लोबल बाजारों से कमजोर संकेतों का असर सीधे चांदी की कीमतों पर पड़ा।

MCX Heatmap

MCX Heatmap

सोने में भी तेज फिसलन

बुलियन सेगमेंट में सोना भी आज बिकवाली की चपेट में रहा। MCX गोल्ड अप्रैल एक्सपायरी करीब 3 प्रतिशत गिरकर 1,78,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखा। वहीं गोल्डम में 3.77 प्रतिशत, गोल्ड टेन में 2.92 प्रतिशत और गोल्ड पेटल में 2.73 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। सुरक्षित निवेश की मांग में आई नरमी और डॉलर में मजबूती ने सोने पर दबाव बढ़ाया।

बेस मेटल्स में तांबा सबसे ज्यादा कमजोर

30 जनवरी को MCX पर बेस मेटल्स में बिकवाली का दबाव साफ दिखा। Copper Price Today आज तांबे के दाम में करीब 3 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। खासतौर पर फरवरी एक्सपायरी के फ्यूचर कॉन्ट्रैक्ट्स में 2.91 फीसदी की गिरावट हुई है। इसके बाद तांबे का भाव 1370.45 रुपये प्रति किलो पर आ गया। पिछले सत्र की तेजी के बाद मुनाफावसूली और ग्लोबल स्तर पर कमजोर संकेतों का असर तांबे पर पड़ा। iCOMDEX कॉपर इंडेक्स में भी कमजोरी दर्ज की गई, जिससे संकेत मिलते हैं कि शॉर्ट टर्म में तांबे पर दबाव बना रह सकता है।

एल्युमिनियम में करीब 2 प्रतिशत की गिरावट

एल्युमिनियम भी आज कमजोरी के साथ कारोबार करता नजर आया। यह 1.89 प्रतिशत की गिरावट के साथ 335.05 रुपये प्रति किलो पर आ गया। इंडस्ट्रियल मेटल्स में सुस्ती और ग्लोबल मांग को लेकर सतर्कता के चलते एल्युमिनियम में खरीदारी कमजोर रही। बाजार की नजर अब इंफ्रास्ट्रक्चर और मैन्युफैक्चरिंग से जुड़े संकेतों पर टिकी हुई है।

लेड में सीमित लेकिन लगातार दबाव

लेड के भाव में भी आज गिरावट देखने को मिली। MCX पर लेड 1.24 प्रतिशत फिसलकर 199.15 रुपये प्रति किलो पर कारोबार करता दिखा। बैटरी और ऑटो सेक्टर से मांग में फिलहाल कोई बड़ा सपोर्ट नहीं मिलने से लेड पर दबाव बना हुआ है। iCOMDEX लेड इंडेक्स भी लाल निशान में रहा।

जिंक भी बिकवाली की चपेट में

जिंक में आज 1.98 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई और भाव 334 रुपये प्रति किलो तक आ गए। पिछले कुछ सत्रों की तेजी के बाद जिंक में मुनाफावसूली देखने को मिली। सप्लाई साइड में फिलहाल कोई बड़ा संकट नहीं दिखने से कीमतों में कमजोरी का रुख बना हुआ है।

निकल में सबसे ज्यादा गिरावट

बेस मेटल्स में आज सबसे ज्यादा कमजोरी निकल में देखने को मिली। निकल 4 प्रतिशत टूटकर 1653.30 रुपये प्रति किलो पर आ गया। ग्लोबल स्टेनलेस स्टील डिमांड को लेकर चिंता और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में नरमी का असर सीधे तौर पर निकल के भाव पर पड़ा।

कमोडिटी टॉप लूजर्स

कमोडिटीएक्सपायरी डेटपिछला बंद भावलेटेस्ट भाव (LTP)बदलाव% बदलाव
SILVER05MAR20263,99,8933,81,999-17,894-4.47%
SILVERMIC27FEB20264,11,0593,93,766-17,293-4.21%
SILVERM27FEB20264,10,7043,93,881-16,823-4.10%
GOLDM05FEB20261,70,9541,64,510-6,444-3.77%
GOLD02APR20261,83,9621,78,500-5,462-2.97%
COPPER27FEB20261,411.501,370.15-41.35-2.93%
GOLDTEN27FEB20261,84,4251,79,031-5,394-2.92%
GOLDPETAL27FEB202618,74618,234-512-2.73%
ALUMINIUM27FEB2026341.90332.80-9.10-2.66%
GOLDGUINEA27FEB20261,48,8671,44,936-3,931-2.64%

कमोडिटी टॉप गेनर्स

कमोडिटीएक्सपायरी डेटपिछला बंद भावलेटेस्ट भाव (LTP)बदलाव% बदलाव
NATGASMINI24FEB2026351.50352.20+0.70+0.20%
MENTHAOIL27FEB2026992.10993.00+0.90+0.09%
NATURALGAS24FEB2026352.00352.20+0.20+0.06%

कुल मिलाकर बेस मेटल्स का हाल

30 जनवरी को बेस मेटल्स सेगमेंट में सभी प्रमुख धातुएं लाल निशान में कारोबार करती दिखीं। तांबा और निकल में तेज गिरावट रही, जबकि एल्युमिनियम, लेड और जिंक में भी दबाव बना रहा। बाजार की धारणा फिलहाल सतर्क बनी हुई है और निवेशक ग्लोबल मैक्रो डेटा, डॉलर की चाल और चीन से आने वाले इंडस्ट्रियल संकेतों का इंतजार कर रहे हैं, जो आगे बेस मेटल्स की दिशा तय करेंगे।

डिस्क्लेमर: TIMES NOW नवभारत किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ या कमोडिटी में निवेश की सलाह नहीं देता है। यहां पर केवल जानकारी दी गई है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें।

Yateendra Lawaniya
यतींद्र लवानियाauthor

प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों से जुड़ी खबरों पर विशेष पकड़। लेखन में केवल हेडलाइन तक सीमित न रहकर आंकड़ों, नीतिगत फैसलों और कॉरपोरेट दावों के पीछे की वास्तविक तस्वीर को बैलेंस्ड और आसान शब्दों में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास। वर्तमान में Times Now Hindi के लिए बाजार की हर हलचल और आर्थिक घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

और पढ़ें
End of Article