बिजनेस

Meta India FY24 profit:फेसबुक इंडिया ऑनलाइन सर्विसेज का मुनाफा 2023-24 में 43 प्रतिशत बढ़कर 505 करोड़ रुपये पर पहुंचा

Meta India FY24 profit: फेसबुक इंडिया ऑनलाइन सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड भारत में ग्राहकों को विज्ञापन बेचने और मेटा प्लेटफॉर्म्स इंक को आईटी-सक्षम सहायता सेवाएं और डिजाइन सहायता सेवाएं प्रदान करने के कारोबार में है। फेसबुक इंडिया ऑनलाइन सर्विसेज का मुनाफा पिछले वित्त वर्ष (2023-24) में 43 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 504.9 करोड़ रुपये रहा है।

Image

फेसबुक इंडिया ऑनलाइन सर्विसेज का मुनाफा

Photo : iStock

Meta India FY24 profit: प्रमुख सोशल मीडिया कंपनी मेटा की विज्ञापन इकाई फेसबुक इंडिया ऑनलाइन सर्विसेज का मुनाफा पिछले वित्त वर्ष (2023-24) में 43 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 504.9 करोड़ रुपये रहा है। टॉफलर ने दस्तावेज साझा कर यह जानकारी दी। वित्त वर्ष 2022-23 में कंपनी का मुनाफा 352.91 करोड़ रुपये रहा था।

फेसबुक इंडिया ऑनलाइन सर्विसेज

फेसबुक इंडिया ऑनलाइन सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड भारत में ग्राहकों को विज्ञापन बेचने और मेटा प्लेटफॉर्म्स इंक को आईटी-सक्षम सहायता सेवाएं और डिजाइन सहायता सेवाएं प्रदान करने के कारोबार में है।

कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष में 9.33 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 3,034.82 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जबकि वित्त वर्ष 2022-23 में यह 2,775.78 करोड़ रुपये था। टॉफलर ने रिपोर्ट में कहा, “वित्त वर्ष 2023-24 के लिए कंपनी का कुल खर्च 2,350 करोड़ रुपये बताया गया।”

भाषा इनपुट के साथ

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article