देश

पश्चिम बंगाल के बीरभूम में तारापीठ मंदिर के पास होटल में लगी भीषण आग, 8 तीर्थयात्रियों की मौत

कोलकाता की एक महिला, जो आग से बच निकलने में कामयाब रही, होटल के अंदर मची अफरा-तफरी को याद करते हुए बताया कि अचानक पूरा होटल धुएं से भर गया।

Image

बीरभूम में होटल में लगी आग से 7 की मौत

Photo : iStock

Fire in Birbhum Hotel: पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में सोमवार तड़के एक होटल में लगी आग में कम से कम 8 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि तारापीठ मंदिर नगर में स्थित चार मंजिला होटल के भूतल पर सुबह करीब 5 बजे आग लगी, जब अधिकांश मेहमान सो रहे थे। दमकलकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और उन्होंने आग पर काबू पा लिया। घायलों को रामपुरहाट सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल के सूत्रों ने पहले बताया था कि आग में पांच लोगों की मौत हुई है। हालांकि, पुलिस ने बाद में मृतकों की संख्या 8 बताई। होटल अधिकारियों ने दावा किया कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी।

मृतकों की संख्या सात पहुंची

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, मृतकों की संख्या अब सात है। होटल अधिकारियों ने दावा किया कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी। कोलकाता की एक महिला, जो आग से बच निकलने में कामयाब रही, होटल के अंदर मची अफरा-तफरी को याद करते हुए बताया कि अचानक पूरा होटल धुएं से भर गया। सांस लेना मुश्किल हो रहा था और बाहर निकलने का रास्ता ढूंढना भी मुश्किल था। अधिकारियों ने बताया कि मृतकों में से कुछ तीर्थयात्री थे जो प्रसिद्ध काली मंदिर में पूजा-अर्चना करने आए थे।

उनके अनुसार, बिजली आपूर्ति प्रणाली के एक विद्युत उपकरण में आग लगने से होटल के रिसेप्शन के पास आग लगी। हालांकि, आग लगने का सटीक कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। होटल के अंदर सजावटी और फाइबर सामग्री में आग तेजी से फैल गई। धुआं ऊपरी मंजिलों तक पहुंच गया और कई मेहमान अपने कमरों में फंस गए। कोलकाता की एक महिला, जो आग से बच निकलने में कामयाब रही, उसने होटल के अंदर की अफरा-तफरी को याद करते हुए बताया, "अचानक पूरा होटल धुएं से भर गया। सांस लेना मुश्किल हो रहा था और बाहर निकलने का रास्ता ढूंढना भी मुश्किल था।"

एक अन्य मेहमान, तपनज्योति मंडल ने बताया कि वह अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ लगभग 45 मिनट तक अपने कमरे में फंसे रहे। उन्होंने कहा, "आग की वजह से हम दरवाजे से बाहर नहीं निकल पाए। कमरे में खिड़की न होने के कारण वे बाथरूम की छत के पास एक छेद से बाहर निकले।"

मंडल की मां बेहोश थीं, जबकि उनकी बहन इस घटना में घायल हो गईं।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article