Aaj Ka Shubh Rang (17 August 2026): आज 17 अगस्त 2026 का दिन धार्मिक दृष्टि से बहुत ही खास है। आज सावन का तीसरा सोमवार, सिंह संक्रांति, नाग पंचमी और स्कन्द षष्ठी है। ऐसे में आज व्रत रखने और पूजा-पाठ करने से आपको लाभ हो सकता है। इसके अलावा अपने शुभ रंग की चीजों के इस्तेमाल से आप अपने दिन को ओर खास भी बना सकते हैं। मान्यता है कि शुभ रंगों के प्रभाव से जीवन में स्थिरता आती है और मूड अच्छा रहता है। आज यहां पर आप मेष से लेकर मीन राशि वालों के 17 अगस्त 2026, सोमवार के शुभ रंगों के बारे में जानेंगे।
मेष राशि
सफेद और नारंगी रंगों से जुड़ी चीजों के इस्तेमाल से आज आपको लाभ होगा। साथ ही मन को शांति मिलेगी और जीवन में संतुलन बना रहेगा।
वृषभ राशि
हरे और आसमानी रंगों से जुड़ी चीजों के इस्तेमाल से आज आपको लाभ होगा। आज आपके सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी। साथ ही करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे।
मिथुन राशि
हरा और आसमानी रंग आज आपके लिए शुभ हैं। एक तरफ जहां बुद्धि का विकास होगा। वहीं, दूसरी तरफ एकाग्रता शक्ति मजबूत होगी।
कर्क राशि
नारंगी और लाल रंगों से जुड़ी चीजों के इस्तेमाल से आज आपको लाभ होगा। साथ ही उत्साह और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। इसके अलावा सक्रियता बढ़ेगी।
सिंह राशि
हरे और नीले रंगों से जुड़ी चीजों के इस्तेमाल से आज आपको लाभ होगा। आपके अंदर धैर्य आएगा और आप अपने काम को पूरा करने के लिए पूरी मेहनत करेंगे।
कन्या राशि
सफेद और बैंगनी रंगों से जुड़ी चीजों के इस्तेमाल से आज आपको लाभ होगा। आपके विचारों में स्पष्टता आएगी और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
तुला राशि
सफेद और आसमानी रंगों से जुड़ी चीजों के इस्तेमाल से आज आपको लाभ होगा। आपके मन को शांति मिलेगी और सकारात्मकता बढ़ेगी।
वृश्चिक राशि
पीले और सफेद रंगों से जुड़ी चीजों के इस्तेमाल से आज आपको लाभ होगा। आपके ज्ञान में वृद्धि होगी और आप नकारात्मक चीजों से दूर रहेंगे।
धनु राशि
पीले और लाल रंगों से जुड़ी चीजों के इस्तेमाल से आज आपको लाभ होगा। आज आपके साहस और सकारात्मक ऊर्जा में वृद्धि होगी। इसके अलावा कुछ जरूरी निर्णय आप ले पाएंगे।
मकर राशि
आसमानी और सफेद रंगों से जुड़ी चीजों के इस्तेमाल से आज आपको लाभ होगा। साथ ही मानसिक शांति मिलेगी और कुछ जरूरी कार्य को आप पूरा करेंगे।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: आज क्या है 17 अगस्त 2026, आज नाग पंचमी है क्या, आज नाग पंचमी कब से कब तक है, नाग पंचमी शुभ मुहूर्त
कुंभ राशि
सफेद और लाल रंगों से जुड़ी चीजों के इस्तेमाल से आज आपको लाभ होगा। आज आप करियर से जुड़ा कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं, जिससे लंबे समय तक लाभ होगा।
मीन राशि
सफेद और नारंगी रंगों से जुड़ी चीजों के इस्तेमाल से आज आपको लाभ होगा। सेहत में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। साथ ही दिनभर आप सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेंगे।
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
