बिजनेस

Reliance-Disney Merger: नीता अंबानी को मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी, रिलायस-डिज्नी के मर्जर से बनी कंपनी की संभालेंगी कमान !

Reliance Industries-Walt Disney Merger Deal: RIL-डिज्नी के मर्जर से बनने वाली कंपनी के चेयरपर्सन के रूप में नीता अंबानी की नियुक्ति चैरिटी कामों पर अधिक फोकस करने के लिए रिलायंस इंडस्ट्रीज के बोर्ड को छोड़ने के कुछ ही महीने बाद होगी। वह रिलायंस फाउंडेशन की फाउंडर और चेयरपर्सन हैं।

Image

रिलायंस-डिज़्नी विलय पर बड़ी अपडेट

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • रिलायस-डिज्नी मर्जर डील पर नया अपडेट
  • नीता अंबानी को मिल सकती है नई कंपनी की कमान
  • रिलायंस की हिस्सेदारी 51-54% हो सकती है

Reliance Disney Deal Latest Updates: रिलायस इंडस्ट्रीज और डिज्नी के मर्जर को लेकर कई तरह की रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं। इस बीच नई अपडेट ये आई है कि मर्जर के बाद बनने वाली नई कंपनी की चेयरपर्सन नीता अंबानी बन सकती हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज और डिज्नी के मीडिया बिजनेस के विलय पर बनने वाली कंपनी की कमान नीता को मिल सकता है। रिलायंस इंडस्ट्रीज और डिज्नी अपने भारतीय मीडिया बिजनेस के विलय के लिए डील को पूरा करने के करीब हैं। इस पर महीनों से चर्चा चल रही है और इसकी घोषणा जल्द ही हो सकती है।

ये भी पढ़ें -

रिलायंस फाउंडेशन की फाउंडर और चेयरपर्सन हैं नीता

RIL-डिज्नी के मर्जर से बनने वाली कंपनी के चेयरपर्सन के रूप में नीता अंबानी की नियुक्ति चैरिटी कामों पर अधिक फोकस करने के लिए रिलायंस इंडस्ट्रीज के बोर्ड को छोड़ने के कुछ ही महीने बाद होगी। वह रिलायंस फाउंडेशन की फाउंडर और चेयरपर्सन हैं।

नीता अंबानी नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (NMAC) की फाउंडर भी हैं, जो कि आर्ट और कल्चर पर काम कर रहा है।

रिलायस-डिज्नी मर्जर: किसकी कितनी होगी हिस्सेदारी

रिलायंस इंडस्ट्रीज और डिज्नी के मीडिया बिजनेस के मर्जर के बाद जो कंपनी बनेगी उसमें रिलायंस की हिस्सेदारी 51-54 फीसदी हो सकती है। वॉल्ट डिज्नी के पास 40 फीसदी हिस्सेदारी हो सकती है। बाकी 6-9 फीसदी हिस्सा जेम्स मर्डोक और उदय शंकर के जॉइंट वेंचर Bodhi Tree को मिल सकती है।

रिलायस-डिज्नी मर्जर: रिलायंस ने बताया अटकल

इस मर्जर डील पर रिलायंस का बयान आया है, जिसमें कंपनी ने कहा था कि फिलहाल वो इस डील पर चल रही अटकलों पर कमेंट नहीं कर पाएगी। इस डील में रिलायंस के 1.5 अरब डॉलर का निवेश करने का भी अनुमान है।
Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article