बिजनेस

MCX Base Metals Rate: तांबा, निकल, लेड, जिंक और एल्युमिनियम का आज 9 फरवरी का भाव, कौन सस्ता-कौन महंगा?

MCX पर वायदा कारोबार में आज 9 फरवरी को गोल्ड-सिल्वर के साथ बेस मेटल्स में हल्की तेजी का रुख है। जबकि, इससे पहले 6 फरवरी को सभी बेस मेटल्स में मिलाजुला रुख देखने को मिली थी। सोमवार सुबह एमसीएक्स पर कमोडिटी के वायदा कारोबार में सोना चांदी में जोरदार तेजी है।

Image

बेस मेटल्स आज का भाव

Photo : Times Now Digital

MCX Base Metals Rate Today (आज एसीएक्स पर बेस मेटल्स का भाव)। घरेलू कमोडिटी बाजार में 9 फरवरी की सुबह कारोबार की शुरुआत मिलेजुले रुख के साथ हुई, जहां बुलियन सेगमेंट में मजबूत खरीदारी देखने को मिली, जबकि एनर्जी सेगमेंट में दबाव बना रहा। शुरुआती कारोबार में खास तौर पर चांदी के दामों में तेज उछाल ने बाजार का ध्यान खींचा, वहीं नेचुरल गैस में भारी गिरावट दर्ज की गई।

चांदी में जबरदस्त खरीदारी, गोल्ड भी मजबूत

MCX पर सिल्वर के मार्च कॉन्ट्रैक्ट में करीब 4% की तेजी दर्ज की गई, जबकि सिल्वर मिनी और सिल्वर माइक्रो कॉन्ट्रैक्ट्स में 5% तक की उछाल देखने को मिली। पिछले कुछ सेशंस की तेज गिरावट के बाद बाजार में फिर से खरीदारी लौटी है। सोने में भी मजबूती दिखी, जहां गोल्ड अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट करीब 1.7% चढ़कर कारोबार करता दिखा। गोल्ड पेटल, गोल्ड गिन्नी और गोल्ड मिनी जैसे छोटे कॉन्ट्रैक्ट्स में भी 1.5% के आसपास तेजी रही, जिससे संकेत मिलता है कि निवेशक फिर से सुरक्षित निवेश की ओर लौट रहे हैं।

बेस मेटल्स में सीमित उतार-चढ़ाव

बेस मेटल्स में मिलाजुला रुख देखने को मिला। कॉपर में हल्की बढ़त रही और कीमतें करीब 0.5% ऊपर रहीं, जबकि एल्युमिनियम में मामूली तेजी दर्ज हुई। दूसरी ओर जिंक और लेड में हल्की कमजोरी देखने को मिली। कुल मिलाकर बेस मेटल्स सेगमेंट में बड़े उतार-चढ़ाव के बजाय सीमित दायरे में कारोबार होता दिखा, जो संकेत देता है कि निवेशक अभी बड़े दांव लगाने से बच रहे हैं।

एनर्जी सेगमेंट पर दबाव, क्रूड ऑयल भी फिसला

एनर्जी सेगमेंट में आज दबाव साफ दिखा। क्रूड ऑयल में करीब 1.7% की गिरावट दर्ज हुई, जबकि क्रूड ऑयल मिनी कॉन्ट्रैक्ट भी कमजोरी के साथ कारोबार करता दिखा। वैश्विक मांग को लेकर बनी अनिश्चितता और सप्लाई से जुड़े संकेतों ने कीमतों पर दबाव बनाया हुआ है।

नेचुरल गैस में सबसे बड़ी गिरावट

आज के कारोबार में सबसे बड़ी गिरावट नेचुरल गैस में देखने को मिली, जहां कीमतें करीब 6% टूटकर लोअर सर्किट के करीब पहुंच गईं। नेचुरल गैस मिनी कॉन्ट्रैक्ट में भी लगभग समान गिरावट दर्ज हुई। पिछले कुछ सेशंस की अस्थिरता के बाद बाजार में आक्रामक बिकवाली ने कीमतों को नीचे धकेला है।

टॉप गेनर्स (Commodity)LTP (₹)% बदलावटॉप लूजर्स (Commodity)LTP (₹)% बदलाव
Silver Mini (27 Feb)2,70,924+5.09%Natural Gas (24 Feb)301.00-6.00%
Silver Micro (27 Feb)2,70,900+5.04%Natural Gas Mini (24 Feb)300.80-5.97%
Silver (05 Mar)2,59,887+4.00%Crude Oil (19 Feb)5,725.00-1.70%
Gold (02 Apr)1,58,131+1.72%Crude Oil Mini (19 Feb)5,728.00-1.68%
Gold Petal (27 Feb)16,210+1.64%Electricity (27 Feb)3,289.00-1.53%
Gold Guinea (27 Feb)1,29,760+1.60%Lead (27 Feb)189.20-0.34%
Gold Mini (05 Mar)1,56,304+1.54%Zinc Mini (27 Feb)325.50-0.11%
Gold Ten (27 Feb)1,59,499+1.38%Zinc (27 Feb)325.50-0.05%
Copper (27 Feb)1,249.50+0.54%
Aluminium (27 Feb)312.90+0.24%

कैसा है ओवरऑल सेंटिमेंट?

कुल मिलाकर, बुलियन में मजबूती और एनर्जी में कमजोरी के बीच कमोडिटी बाजार फिलहाल सेक्टर-विशेष मूवमेंट दिखा रहा है, जहां निवेशक तेजी से अपने पोर्टफोलियो को नए ट्रेंड के मुताबिक एडजस्ट करते नजर आ रहे हैं।

Mcx Base metals rate 9 Feb

Mcx Base metals rate 9 Feb

उतार-चढ़ाव जारी

पिछले तीन कारोबारी सत्रों में कमोडिटी बाजार में तेज उतार-चढ़ाव का दौर देखने को मिला। पहले सत्र में भारी गिरावट के बाद बुलियन और मेटल्स में मजबूत रिकवरी लौटी, जिससे सोना-चांदी के साथ बेस मेटल्स में भी तेज उछाल देखने को मिला। इसके बाद 4 फरवरी को बाजार मजबूती के साथ बंद हुआ और बुलियन की तेजी ने पूरे सेगमेंट को सहारा दिया, लेकिन 5 फरवरी की ओपनिंग में मुनाफावसूली लौटती दिखी, जहां सोना-चांदी के साथ बेस मेटल्स भी दबाव में खुलते नजर आए। कुल मिलाकर बाजार फिलहाल तेज गिरावट और रिकवरी के बीच कंसोलिडेशन के दौर से गुजरता दिख रहा है।

डिस्क्लेमर: TIMES NOW नवभारत किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ या कमोडिटी में निवेश की सलाह नहीं देता है। यहां पर केवल जानकारी दी गई है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें।

Yateendra Lawaniya
यतींद्र लवानियाauthor

प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों से जुड़ी खबरों पर विशेष पकड़। लेखन में केवल हेडलाइन तक सीमित न रहकर आंकड़ों, नीतिगत फैसलों और कॉरपोरेट दावों के पीछे की वास्तविक तस्वीर को बैलेंस्ड और आसान शब्दों में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास। वर्तमान में Times Now Hindi के लिए बाजार की हर हलचल और आर्थिक घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

और पढ़ें
End of Article