बिजनेस

Maruti Suzuki Results: मारुति सुजुकी इंडिया का पहली तिमाही में अनुमान से बेहतर नतीजे, शुद्ध लाभ बढ़कर 3,792 करोड़ रुपये

Maruti Suzuki Results: कंपनी की कुल आय इस तिमाही में 40,493 करोड़ रुपये रही, जो पिछले साल की समान अवधि में 36,840 करोड़ रुपये थी। वहीं, एकल आधार पर मुनाफा 2% बढ़कर 3,712 करोड़ रुपये दर्ज किया गया है। कंपनी की शुद्ध बिक्री भी बढ़कर 36,625 करोड़ रुपये हो गई है।

Image

Maruti suzuki Results (Pic Credit: iStock)

Photo : iStock

Maruti Suzuki Results: देश की सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (MSI) ने वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) के नतीजे जारी किए हैं। इस दौरान कंपनी ने 3,792 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा कमाया, जो पिछले साल की समान तिमाही के 3,760 करोड़ रुपये की तुलना में मामूली रूप से अधिक है।

कंपनी की कुल आय इस तिमाही में 40,493 करोड़ रुपये रही, जो पिछले साल की समान अवधि में 36,840 करोड़ रुपये थी। वहीं, एकल आधार पर मुनाफा 2% बढ़कर 3,712 करोड़ रुपये दर्ज किया गया है। कंपनी की शुद्ध बिक्री भी बढ़कर 36,625 करोड़ रुपये हो गई है।

घरेलू बिक्री में गिरावट, निर्यात में उछाल

न्यूज एजेंसी भाषा के मुताबिक मारुति ने बताया कि इस तिमाही में कुल 5,27,861 यूनिट वाहनों की बिक्री हुई। इसमें 4,30,889 यूनिट की घरेलू बिक्री और 96,972 यूनिट का निर्यात शामिल है। हालांकि, कंपनी की घरेलू बिक्री में 4.5% की गिरावट दर्ज की गई है। लेकिन इस गिरावट की भरपाई निर्यात में 37.4% की वृद्धि से हुई। इस कारण कुल बिक्री में 1.1% की सालाना बढ़त देखने को मिली।

मांग में सुस्ती, लेकिन निर्यात बना सहारा

मारुति सुजुकी ने अपने बयान में कहा कि स्विफ्ट और डिजायर जैसे पॉपुलर मॉडल्स के बावजूद घरेलू पैसेंजर व्हीकल मार्केट में डिमांड में सुस्ती बनी रही। हालांकि कंपनी के लिए राहत की बात यह रही कि विदेशों से मिले ऑर्डर और निर्यात में तेज़ी ने वित्तीय नतीजों को संतुलित किया।

Richa Tripathi
रिचा त्रिपाठीauthor

रिचा त्रिपाठी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बिजनेस डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 7 वर्षों के अनुभव के साथ रिचा, पर्सनल फाइनेंस, स्टॉक मार्केट, टैक्स प्लानिंग और अर्थव्यवस्था से जुड़े विषयों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। अब तक 8,000 से अधिक कंटेंट लिख चुकी रिचा की विशेषता है—जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाना। वह ऐसी स्टोरीज तैयार करती हैं जो न केवल जानकारीपूर्ण होती हैं, बल्कि आम पाठक की वित्तीय समझ को बेहतर बनाने में भी मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article