Avinash Mishra से इन सितारों ने फेरा मुंह, चीटिंग के आरोपों के बीच तोड़ा नाता

Avinash Mishra Unfollowed By These Stars: टीवी एक्टर अविनाश मिश्रा इन दिनों विवादों में घिरे हुए हैं। लेकिन इस विवाद के बीच ही कई सितारों ने अविनास मिश्रा का साथ छोड़ दिया।

Authored by: ashna malikUpdated Nov 24 2026, 16:22 IST
Avinash Mishra से नाता तोड़ गए ये सितारेImage Credit : Instagram01 / 07

Avinash Mishra से नाता तोड़ गए ये सितारे

Avinash Mishra Unfollowed By These Stars: टीवी एक्टर अविनाश मिश्रा इन दिनों विवादों में घिरे हुए हैं। अविनाश मिश्रा पर आरोप है कि उन्होंने ईशा सिंह को धोखा दिया है। इसके बाद से ही अविनाश मिश्रा लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। विवादों के बीच जहां सबसे पहले ईशा सिंह ने अविनाश से नाता तोड़ा था। वहीं अब कई सितारे ऐसे हैं जिन्होंने अविनाश मिश्रा से मुंह फेरने में जरा भी देर नहीं लगाई। इस लिस्ट में रजत दलाल से लेकर शगुन शर्मा तक का नाम शामिल है। तो चलिए एक नजर डालते हैं उन सितारों पर-

ईशा सिंह (Eisha Singh)Image Credit : Instagram02 / 07

ईशा सिंह (Eisha Singh)

ईशा सिंह ने अविनाश मिश्रा से धोखा खाने के बाद कथित तौर पर उन्हें अनफॉलो किया। उन्होंने अविनाश के साथ अपनी सारी पोस्ट भी डिलीट कर दी है। बता दें कि ईशा सिंह ने चंद दिनों पहले ही अविनाश मिश्रा को पोल खोलने की धमकी भी दी थी।

रजत दलाल (Rajat Dalal)Image Credit : Instagram03 / 07

रजत दलाल (Rajat Dalal)

ईशा सिंह के साथ-साथ रजत दलाल ने भी अविनाश मिश्रा से मुंह फेर लिया है। रजत दलाल ने सोशल मीडिया पर अविनाश को तो अनफॉलो किया ही। साथ ही उन्होंने वीडियो साझा कर अविनाश का सच सामने लाने की चेतावनी भी दी।

ऋषिता कोठारी (Rishita Kothari)Image Credit : Instagram04 / 07

ऋषिता कोठारी (Rishita Kothari)

ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा के विवादों के बीच ऋषिता कोठारी का नाम भी सामने आ रहा था। लोगों ने ऋषिता कोठारी को जमकर ट्रोल किया। लेकिन अब ऋषिता भी अविनाश मिश्रा को अनफॉलो कर चुकी हैं।

शगुन शर्मा (Shagun Sharma)Image Credit : Instagram05 / 07

शगुन शर्मा (Shagun Sharma)

एक्ट्रेस शगुन शर्मा 'खतरों के खिलाड़ी 15' में अविनाश मिश्रा के साथ थीं। लेकिन विवादों में अविनाश मिश्रा का नाम सामने आते ही शगुन शर्मा ने उनसे मुंह फेर लिया और सोशल मीडिया पर उन्हें अनफॉलो कर दिया।

मृदुल मीणा (Mridul Meena)Image Credit : Instagram06 / 07

मृदुल मीणा (Mridul Meena)

ऋषिता कोठारी के बॉयफ्रेंड मृदुल मीणा ने विवादों में अपनी रुमर्ड गर्लफ्रेंड ऋषिता कोठारी का समर्थन किया। उन्होंने भी विवाद बढ़ते ही अविनाश मिश्रा को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया।

भाविका शर्मा (Bhavika Sharma)Image Credit : Instagram07 / 07

भाविका शर्मा (Bhavika Sharma)

बता दें कि भाविका शर्मा का नाम भी एक वक्त पर अविनाश मिश्रा के साथ जुड़ चुका है। लेकिन "बिग बॉस 18' में उनकी और ईशा सिंह की नजदीकियां बढ़ते ही भाविका ने अविनाश से मुंह फेर लिया था और उन्हें सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया था।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!