Titan Share Price Target: गुरुवार के कारोबार में टाइटन के शेयर में 2 फीसदी से अधिक की कमजोरी दिख रही है। BSE पर कंपनी का शेयर 72.95 रु या 2.10 फीसदी की गिरावट के साथ 3400 रु पर है। मगर एक मार्केट एक्सपर्ट ने टाइटन भरोसा जताते हुए इसके शेयर खरीदने की सलाह दी है। बजट में सोना-चांदी पर कस्टम ड्यूटी घटाई गई है। इसी के मद्देनजर जियोजित फाइनेंशियल के गौरांग शाह ने टाइटन पर दांव लगाने की सलाह दी है। आगे जानिए उन्होंने इसके शेयर के लिए कितना टार्गेट बताया है।
ये भी पढ़ें -
कितना दिया शेयर का टार्गेट
ईटी नाउ स्वदेश के साथ बातचीच में मार्केट एक्सपर्ट गौरांग शाह ने कहा कि Titan ने CaratLane को खरीद लिया है। एक्सपर्ट के मुताबिक टाइटन जेम्स और ज्वैलरी के अलावा घड़ी, आईवेयर और एक्सेसरीज के बिजनेस में भी लगी हुई है।
एक्सपर्ट ने टाइटन के लिए BUY रेटिंग दी है और शेयर के लिए 4100 रु टार्गेट दिया है। यानी ये मौजूदा भाव (3400 रु) ये करीब 20.6 फीसदी रिटर्न दे सकता है।
2024 में कराया नुकसान
- टाइटन के शेयर ने 2024 में अब तक 7.59 फीसदी का नुकसान कराया है
- बीते 6 महीनों में ये 9.92 फीसदी नीचे गिरा है
- इसके एक महीने का रिटर्न -0.17 फीसदी रहा है
- मगर बीते 5 दिनों में ये शेयर 4.5 फीसदी चढ़ा है
डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ स्वदेश को मार्केट एक्सपर्ट द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।
