राजधानी इस्लामाबाद के गुलबर्ग ग्रीन इलाके में मौजूद रॉयल पैलेस हाउस को पाकिस्तान का सबसे महंगा घर माना जाता है।
रॉयल पैलेस हाउस की कीमत 125 करोड़ पाकिस्तानी रु है। ये रकम भारतीय करेंसी में करीब 37.5 करोड़ रु बनती है। यानी एंटीलिया के मुकाबले तो ये घर बहुत सस्ता है।
रॉयल पैलेस हाउस 5058 वर्ग मीटर में फैला एक खूबसूरत फार्म हाउस है। इस घर में विशाल कार गेराज और वॉटरफॉल के साथ स्वीमिंग पूल भी है।
अन्य खासियतों की बात करें तो पाकिस्तान के सबसे महंगे घर में फिटनेस के सभी साज-ओ-सामान वाला जिम और एक थिएटर भी है। घर में एक आरामदायक लाउंज एरिया भी है।
बात करें मालिक की तो ये घर अभी तक किसी ने नहीं खरीदा है। जमीन पोर्टल के अनुसार ये घर बिक्री के लिए उपलब्ध है। घर में 10 बेडरूम हैं।
एक और खास बात ये है कि इस घर में 10 बेडरूम के साथ 6 बाथरूम हैं। इन सभी सुविधाओं के साथ ये घर किसी लग्जरी होटल से कम नहीं लगता।