बिजनेस

M3M के डायरेक्टर को ED ने किया गिरफ्तार, मनी लॉन्ड्रिंग का है आरोप,रेड में मिली थीं फरारी से लेकर बेंटले

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 9, 2023, 01:05 PM IST

M3M Director Arrested In Money Laundering Case: ईडी का आरोप है कि एम3एम ग्रुप के प्रमोटर बसंत बंसल, रूप कुमार बंसल, पंकज बंसल और अन्य मुख्य लोग रेड के दौरान जांच से बचते रहे। उसने ग्रुप पर निवेशकों और ग्राहकों के फंड को डायवर्ट और फ्रॉड करने के आरोप लगाए हैं। और इस मामले ईडी पिछले कुछ सालों से IREO ग्रुप की भी जांच कर रही है।

Image

ईडी की बड़ी कार्रवाई

M3M Director Arrested In Money Laundering: मनी लांड्रिंग के आरोपों में फंसे M3M के डायरेक्टर रुप कुमार बंसल को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है। ईडी M3M और IREO के बीच 400 करोड़ रुपये के अवैध लेन-देन सहित कई मामलों की जांच कर रही है। इसी के तहत ईडी ने हाल ही में दोनों ग्रुप के परिसरों पर रेड की थी। जहां उसने फरारी (Ferrari), लेम्बोर्गिनी (Lamborghini), रोल्स रॉयस (Rolls Royce), मर्सिडीज-बेंज (Mercedes-Benz), बेंटले (Bentley) और लैंड रोवर (Land Rover) जैसी कारों समेत 60 करोड़ रुपये की लग्जरी कारों को जब्त किया था। और करीब 5.75 करोड़ रुपये की ज्वैलरी जब्त की थी।

क्या है आरोप

ईडी का आरोप है कि एम3एम ग्रुप के मालिक, कंट्रोलर और प्रमोटर बसंत बंसल, रूप कुमार बंसल, पंकज बंसल और अन्य मुख्य लोग रेड के दौरान जांच से बचते रहे। उसने ग्रुप पर निवेशकों और ग्राहकों के फंड को डायवर्ट और फ्रॉड करने के आरोप लगाए हैं। और इस मामले ईडी पिछले कुछ सालों से IREO ग्रुप की भी जांच कर रही है। जिसमें यह बात भी सामने आई है कि M3M ग्रुप के जरिए भी सैकड़ों करोड़ रुपये की की हेराफेरी की गई। इसमें 400 करोड़ रुपये के एक बड़े ट्रांजैक्शन पर शक है। ईडी का आरोप है काले धन को छुपाने के लिए शेल कंपनियों का सहारा लिया गया है।

कौन हैं M3M और IREO

M3M और IREO रियल एस्टेट कंपनियां हैं। जो प्रमुख रुप से दिल्ली-एनसीआर और उत्तर भारत में काम करती है। इनका विवादों से पुराना नाता रहा है। पिछले साल ईडी ने अपनी चार्जशीट में आरोप लगाया था कि IREO ग्रुप के मालिक ललित गोयल, 1,225 करोड़ रुपये का फंड डायवर्ट करने और 1,050 से अधिक निवेशकों को धोखा देने में शामिल हैं। इसके जिन प्रोजेक्ट्स में लोगों को ठगे जाने का आरोप लगा था उनमें आईआरईओ फाइवरिवर, द कॉरिडोर, आईआरईओ सिटी और पंजाब में आईआरईओ वाटरफ्रंट शामिल हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article