बिजनेस

अच्छी सैलरी के बावजूद लोन रिजेक्ट, कहीं आपका सैलरी अकाउंट तो नहीं बना रुकावट? जानें कैसे?

जब लोन देने से पहले बैंक आपसे आपका सैलरी स्लिप और सैलरी अकाउंट स्टेटमेंट मांगते हैं, तो वे कोई रूटीन पेपरवर्क नहीं कर रहे होते हैं। उस अकाउंट में वे यह पता करते हैं कि आपकी इनकम कितनी और क्या आप लोन रीपेमेंट करने लायक हैं?

Salary Account

सैलरी अकाउंट और लोन

अगर आप नौकरीपेशा हैं और बैंक से पर्सनल लोन, कार लोन या होम लोन लेने जाते हैं तो आपसे आपकी सैलरी स्लिप और सैलरी अकाउंट डिटेल मांगी जाती है। बैंक कम से 3 या 6 महीने की सैलरी अकाउंट डिटेल मांगते हैं। इसके अलावा वो आपके सैलरी स्लिप भी मांगते हैं। इसके बाद लोन देने का फैसला करते हैं। कई बार बैंक सैलरी स्लिप और सैलरी अकाउंट स्टेटमेंट लेने के बाद लोन देने से माना कर देते हैं। आखिर, वो ऐसा क्यों करते हैं? आपको लगता होगा कि मेरी मंथली इनकम ठीक है। फिर बैंक ने लोन आवेदन रिजेक्ट क्यों कर दिया? आइए आज इस सवाल का जवाब देते हैं।

सैलरी अकाउंट से रीपेमेंट क्षमता का आकलन

जब लोन देने से पहले बैंक आपसे आपका सैलरी स्लिप और सैलरी अकाउंट स्टेटमेंट मांगते हैं, तो वे कोई रूटीन पेपरवर्क नहीं कर रहे होते हैं। उस अकाउंट में वे यह पता करते हैं कि आपकी इनकम कितनी और क्या आप लोन रीपेमेंट करने लायक हैं? अगर आपने पहले से लोन ले रहा है और आपका इनकम-एक्सपेंस रेश्यो बहुत दबाब में हैं तो बैंक लोन देने से मना कर सकते हैं। इसलिए एक जैसी सैलरी वाले दो लोन लेने वालों को लोन नतीजे अलग-अलग हो सकते हैं। उदाहरण से समझते हैं कि राम की मंथली सैलरी 60 हजार रुपये मंथली है। उस पर अभी किसी भी तरह के लोन की ईएमआई नहीं है। वहीं श्याम की सैलरी भी 60 हजार है लेकिन उस पर 25 हजार की होम लोन ईएमआई और 15 हजार की कार लोन ईएमआई चल रही है। ऐसे हालात में बैंक उसे कोई बड़ा लोन देने से मना कर सकते हैं।

क्रेडिट कार्ड बिल का रखें खास ख्याल

अगर आप क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो बिल का पूरा भुगतान करें। लोन देने से पहले यह भी बैंक चेक करते हैं। आपका सैलरी अकाउंट दिखाता है कि क्रेडिट कार्ड के बिल पूरी तरह से क्लियर हो गए हैं या महीने दर महीने आगे बढ़ाए जा रहे हैं। सिर्फ मिनिमम ड्यू पेमेंट करने से बैंक को पता चलता है कि कैश फ्लो को मैनेज करने के लिए शॉर्ट-टर्म उधार का इस्तेमाल किया जा रहा है। कुछ लेंडर्स एलिजिबिलिटी कैलकुलेट करते समय अंदरूनी तौर पर हेवी रिवॉल्विंग क्रेडिट को स्यूडो-EMI मानते हैं, भले ही आपका क्रेडिट स्कोर अभी भी ठीक दिख रहा हो। जब बैंक यह कैलकुलेट करते हैं कि आप कितनी EMI दे सकते हैं, तो वे देखते हैं कि इन ट्रांसफर के बाद कितना बचा है। बड़े लोन में, इससे एलिजिबिलिटी लोगों की उम्मीद से ज्यादा कम हो सकती है, खासकर तब जब EMI पहले से ही ऊपरी कम्फर्ट लिमिट को पार कर रही हो।

तेजी से नौकरी बदलने पर भी खतरा

अगर आपने अभी-अभी नौकरी बदली है और आपके सैलरी अकाउंट में नई कंपनी से सिर्फ एक या दो क्रेडिट दिखते हैं, तो कई लोन देने वाले बड़ा लोन मंजूर करने से पहले रुक जाते हैं। यह सावधानी होम लोन में सबसे ज्यादा जरूरी होती है, जहां बैंक महीनों तक स्टेबिलिटी देखना चाहते हैं, न कि इंक्रीमेंट को लेकर उम्मीद। इसलिए तेजी से नौकरी बदलना भी सही नहीं होता है। बैंक इसे सही नहीं मानते हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

आलोक कुमार
आलोक कुमार author

आलोक कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एसोसिएट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 17 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभ... और देखें

End of Article