बिजनेस

ITR Last Date Today: ITR की लास्ट डेट बढ़ेगी या नहीं, जानें सरकार ने क्या कहा, न करें ये गलती

Last Date of ITR Filing AY 2023-24: केंद्र सरकार की तरफ से हाल के हफ्तों में स्पष्ट किया गया है कि वह उन टैक्यपेयर्स के लिए लास्ट डेट यानी 31 जुलाई को बढ़ाने पर विचार नहीं कर रही है जिनके खातों का ऑडिट करने की आवश्यकता नहीं है।

Image

ITR फाइल करने की आज है लास्ट डेट

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • आज है आईटीआर फाइल करने की लास्ट डे
  • सरकार ने अब तक नहीं बढ़ाई लास्ट डेट
  • लास्ट डेट बढ़ाने की संभावना नहीं

Last Date of ITR Filing AY 2023-24: सैलरी पाने वाले लोगों और नॉन-ऑडिट मामलों के लिए वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए आयकर रिटर्न (ITR) दाखिल करने की अंतिम तारीख आज सोमवार, 31 जुलाई है। वित्त वर्ष 2022-23 के लिए रविवार शाम तक 6 करोड़ से अधिक आईटीआर फाइल किए जा चुके थे। यह संख्या पिछले साल 31 जुलाई तक दाखिल किए गए आईटीआर के आंकड़े को पार कर गई है। इस बीच जिन लोगों ने आईटीआर फाइल नहीं की है, उनके मन में यह सवाल है कि क्या आईटीआर फाइल करने की डेडलाइन बढ़ेगी? आगे जानिए अब तक सरकार ने क्या कहा है।

डेडलाइन बढ़ेगी या नहीं

केंद्र सरकार की तरफ से हाल के हफ्तों में स्पष्ट किया गया है कि वह उन टैक्यपेयर्स के लिए लास्ट डेट यानी 31 जुलाई को बढ़ाने पर विचार नहीं कर रही है जिनके खातों का ऑडिट करने की आवश्यकता नहीं है।

वैसे तो लोगों ने देश के कई हिस्सों में आई बाढ़ के चलते सोशल मीडिया पर आईटीआर फाइल करने की डेडलाइन को बढ़ाने की मांग की है। मगर सरकार ने इस तरह का कोई संकेत नहीं दिया है।

बिल्कुल न करें ये गलती

आयकर विभाग टैक्सपेयर्स से आग्रह करता रहा है कि गड़बड़ियों से बचने के लिए आईटीआर फाइल करने की फॉर्मेलिटीज 31 जुलाई से पहले पूरी कर लें और यह सुनिश्चित करें कि डेडलाइन तक सभी टैक्स डिटेल सटीक रूप से घोषित की जाएं। यानी आप सारी जानकारी सही दर्ज करें।

लेट हो गए तो क्या होगा

अगर कोई डेडलाइन तक आईटीआर फाइल करने से चूक जाता है, तो वे टैक्स ड्यू (टैक्स बकाया) के 50-200 प्रतिशत की लेट फीस के साथ विलंबित रिटर्न फाइल कर सकता है। मगर ऐसे लोग घाटे को कैरी फॉर्वार्ड नहीं कर पाएंगे।

आयकर विभाग कर रहा मदद

आयकर विभाग ने कहा कि आईटीआर दाखिल करने के लिए फोन, लाइव चैट और सोशल मीडिया के जरिए टैक्सपेयर्स की लगातार मदद की जा रही है। 30 जुलाई को शाम साढ़े छह बजे तक छह करोड़ से अधिक आयकर रिटर्न फाइल किए जा चुके थे, जिसमें से 26.76 लाख आईटीआर रविवार को फाइल किए गए।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article