बिजनेस

Bank Holiday Today: आज शनिवार 21 मार्च 2026 को कहां और क्यों बंद हैं बैंक? दूर करें कंफ्यूजन

Eid Bank Holiday Today: आज शनिवार 21 मार्च 2026 है। शनिवार को लेकर अक्सर बैंक ग्राहकों के बीच कन्फ्यूजन रहता है कि इस शनिवार बैंक खुले हैं या बंद हैं। हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं, जबकि बाकी शनिवारों को बैंक खुले रहते हैं। इसलिए बैंक जाने से पहले जान लीजिए आज बैंक बंद तो नहीं है (kya aaj bank band hai) या (Kya Aaj Bank Khula hai)। बैंक से जुड़ी खबरें (bank se judi khabren) के लिए यहां RBI की छुट्टियों की लिस्ट जरूर चेक करें।

Image

आज कहां-कहां है बैंको की छुट्टियां, देखें लिस्ट (तस्वीर-istock)

Photo : iStock

Eid Bank Holiday Today: आज शनिवार 21 मार्च 2026 है। बैंक से पैसे निकालने के अलावा भी कई जरूरी कामों के लिए लोगों को बैंक शाखा जाना पड़ता है। खासकर नौकरीपेशा लोग अपने बैंकिंग काम शनिवार को निपटाना पसंद करते हैं, क्योंकि अधिकतर दफ्तरों में शनिवार और रविवार को छुट्टी होती है। ऐसे में अक्सर लोगों के मन में यह सवाल उठता है कि आज शनिवार को बैंक खुले हैं या बंद। नियमों के अनुसार, हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं, जबकि पहले, तीसरे और पांचवें शनिवार को बैंक खुले रहते हैं। इसलिए बैंक जाने से पहले छुट्टियों की लिस्ट देख लेना बेहतर रहता है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) हर साल बैंकों की आधिकारिक छुट्टियों की लिस्ट जारी करता है, जिसमें अलग-अलग राज्यों और शहरों के अनुसार छुट्टियों की जानकारी दी जाती है। इसलिए बैंक से जुड़े कामों की योजना बनाने से पहले ताजा अपडेट और छुट्टियों की लिस्ट जरूर जांच लें। आज तीसरा शनिवार फिर आज कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। आगे जानिए कहां और क्यों बैंक बंद रहेंगे।

Eid Bank Holiday Today: आज शनिवार क्यों और कहां बंद हैं बैंक

आज शनिवार 21 मार्च 2026 है। यह मार्च महीने का तीसरा शनिवार है। RBI की छुट्टियों की लिस्ट के मुताबिक बैंक आमतौर पर दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं। इन दोनों शनिवार को छोड़कर तीसरे और पांचवें शनिवार को बैंक खुले रहते हैं, जब तक कि कोई त्योहार या छुट्टी का ऐलान न किया जाए। आज ईद मनाई जा रही है, इसके अलावा आज आदिवासी समुदाय का प्रमुख त्योहार सरहुल भी मनाया जा रहा है। जिसकी वजह के कई राज्यों में बैंक बंद हैं। इसलिए आज असम, गुजरात, मिजोरम, महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, ओडिशा, चंडीगढ़, तमिलनाडु, उत्तराखंड, सिक्किम, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, नागालैंड, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, गोवा, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ और मेघालय में बैंक बंद हैं।

Bank Holiday: मार्च 2026 में बची हुई बैंक छुट्टियों की जानकारी

तारीखदिनअवकाश / कारणकहां बैंक बंद रहेंगे
21 मार्च 2026शनिवाररमजान-ईद (ईद-उल-फित्र) / खुतुब-ए-रमजान / सरहुलअसम, गुजरात, मिजोरम, महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, ओडिशा, चंडीगढ़, तमिलनाडु, उत्तराखंड, सिक्किम, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, नागालैंड, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, गोवा, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, मेघालय, श्रीनगर
22 मार्च 2026रविवारसाप्ताहिक अवकाश (रविवार)सभी राज्य
26 मार्च 2026गुरुवारश्री राम नवमीमिजोरम, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, उत्तराखंड, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, चंडीगढ़, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, मुंबई, नागपुर, झारखंड, हिमाचल प्रदेश
27 मार्च 2026शुक्रवारश्री राम नवमी (चैती दसाई)मध्य प्रदेश, ओडिशा, सिक्किम, तेलंगाना, बिहार, आंध्र प्रदेश
28 मार्च 2026शनिवारचौथा शनिवार (बैंक हॉलिडे)सभी राज्य
29 मार्च 2026रविवारसाप्ताहिक अवकाश (रविवार)सभी राज्य
31 मार्च 2026मंगलवारमहावीर जयंती / महावीर जन्मकल्याणकगुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, अरुणाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड

छुट्टियों में भी डिजिटल बैंकिंग सेवाएं रहेंगी चालू

बैंक भले ही छुट्टियों के दौरान बंद रहते हैं, लेकिन डिजिटल बैंकिंग सेवाएं पूरी तरह चालू रहती हैं। ग्राहक एटीएम से नकदी निकाल सकते हैं, यूपीआई के जरिए भुगतान कर सकते हैं और इंटरनेट या मोबाइल बैंकिंग का आसानी से उपयोग कर सकते हैं। यानी रोजमर्रा के ऑनलाइन लेनदेन बिना किसी रुकावट के जारी रहते हैं।

RBI जारी करता है बैंक छुट्टियों की आधिकारिक लिस्ट

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) हर साल की शुरुआत में पूरे वर्ष की बैंक छुट्टियों की सूची जारी करता है। इसमें राष्ट्रीय अवकाश, क्षेत्रीय त्योहारों की छुट्टियां, सभी रविवार और हर महीने के दूसरे व चौथे शनिवार शामिल होते हैं। इससे लोगों को अपने बैंकिंग कार्यों की पहले से योजना बनाने में मदद मिलती है।

तीन श्रेणियों में बांटी जाती हैं छुट्टियां

RBI बैंक छुट्टियों को तीन मुख्य कैटेगरी में विभाजित करता है। परक्राम्य लिखत अधिनियम (Negotiable Instruments Act) के तहत अवकाश, आरटीजीएस (RTGS) अवकाश, बैंक खातों के बंद होने से संबंधित अवकाश।

इन दिनों में बैंक शाखाएं रहती हैं बंद

भारत में बैंक हर रविवार और महीने के दूसरे व चौथे शनिवार को बंद रहते हैं। इसके अलावा राष्ट्रीय, धार्मिक और क्षेत्रीय त्योहारों पर भी बैंक अवकाश रहता है। अलग-अलग राज्यों में त्योहारों के अनुसार छुट्टियों की तारीखें अलग हो सकती हैं। इसलिए बैंक जाने से पहले अपने राज्य की छुट्टियों की सूची जरूर जांच लें, ताकि किसी तरह की असुविधा से बचा जा सके।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article