Bank Holiday Today: क्या आज शनिवार 17 जनवरी 2026 को बैंक बंद हैं या खुले हैं? दूर करें कंफ्यूजन
- Agency by: Agency
- Updated Jan 17, 2026, 06:20 AM IST
Saturday Bank Holiday Today: आज शनिवार 17 जनवरी 2026 है। अक्सर बैंक ग्राहकों के बीच कन्फ्यूजन रहता है कि आज बैंक खुले हैं या बंद। आमतौर पर हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं, जबकि बाकी शनिवारों को बैंक खुले रहते हैं। इसी वजह से बैंक जाने से पहले यह जानना जरूरी है कि आज बैंक में छुट्टी है या नहीं (kya aaj bank band hai) या (Kya Aaj Bank Khula hai)। बैंक से जुड़ी खबरें (bank se judi khabren) के लिए यहां RBI की छुट्टियों की लिस्ट जरूर चेक करें।
Bank Holiday Today: आज शनिवार को कहां बैंक बंद हैं और कहां खुले हैं (तस्वीर-istock)
Saturday Bank Holiday Today : लोगों को पैसे निकालने और कई जरूरी बैंकिंग कामों के लिए अक्सर बैंक जाना पड़ता है। खासकर नौकरीपेशा लोग वीकेंड यानी शनिवार को अपने बैंकिंग कामों को निपटाना चाहते हैं। लेकिन शनिवार को लेकर अक्सर मन में कंफ्यूजन बना रहता है कि आज बैंक बंद हैं (kya aaj bank band hai) या खुले हैं (Kya Aaj Bank Khula hai)। दरअसल, हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं, जबकि पहले, तीसरे और पांचवें शनिवार को बैंक खुले रहते हैं। ऐसे में बैंक जाने से पहले छुट्टियों की लिस्ट जरूर चेक कर लेनी चाहिए। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) हर साल बैंकों की छुट्टियों की पूरी लिस्ट जारी करता है, जिसमें यह बताया जाता है कि किस तारीख को और किस राज्य में बैंक बंद रहेंगे। इसलिए बैंक जाने से पहले बैंक से जुड़ी खबरें (bank se judi khabren) या उस लिस्ट को देखना ना भूलें जहां छुट्टियों की जानकारी दी गई है।
Bank Holiday: आज कहां बैंक बंद हैं और कहां खुले हैं?
आज शनिवार 17 जनवरी 2026 है। यह जनवरी महीने का तीसरा शनिवार है। RBI की गाइडलाइंस के अनुसार, बैंक आमतौर पर दूसरे और चौथे शनिवार को छोड़कर सभी शनिवार को खुले रहते हैं, जब तक कि कोई त्योहार या छुट्टी घोषित न हो। इस बार, त्योहार के कारण सिर्फ एक राज्य में तीसरे शनिवार को बैंक की छुट्टी रहेगी। बाकी सभी राज्यों में बैंकिंग का काम सामान्य दिनों की तरह जारी रहेगा। यानी एक राज्य को छोड़कर सभी राज्यों में बैंक खुले रहेंगे।
Bank Holiday: तमिलनाडु में बैंकों की छुट्टी
RBI कैलेंडर के अनुसार, सिर्फ तमिलनाडु में शनिवार 17 जनवरी 2026 को बैंक की छुट्टी रहेगी। उझावर थिरुनल, यानी किसानों का त्योहार है, इस त्योहार के तीसरे दिन पड़ता है। चेन्नई और तमिलनाडु के दूसरे जिलों में बैंक ब्रांच उझावर थिरुनल की वजह से आज तीसरे शनिवार को बंद रहेंगी, लेकिन डिजिटल बैंकिंग सेवाएं हमेशा की तरह चालू रहेंगी। इसका मतलब है कि ऑनलाइन ट्रांजैक्शन, मोबाइल बैंकिंग और ATM सेवाओं पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
Bank Holiday January 2026: जनवरी की बाकी छुट्टियां
| छुट्टी की तारीख | छुट्टी का दिन | कहां बैंक बंद रहेंगे | बैंक बंद रहने का कारण |
|---|---|---|---|
| 17 जनवरी 2026 | शनिवार | तमिलनाडु | उझावर थिरुनाल |
| 18 जनवरी 2026 | रविवार | पूरे देश में | साप्ताहिक अवकाश |
| 23 जनवरी 2026 | शुक्रवार | त्रिपुरा, ओडिशा, पश्चिम बंगाल | नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती / सरस्वती पूजा / बसंत पंचमी |
| 24 जनवरी 2026 | शनिवार | पूरे देश में | महीने का चौथा शनिवार |
| 25 जनवरी 2026 | रविवार | पूरे देश में | साप्ताहिक अवकाश |
| 26 जनवरी 2026 | सोमवार | देश भर में | गणतंत्र दिवस |
डिजिटल बैंकिंग सेवाएं रहेंगी चालू
हालांकि शाखाएं बंद रहेंगी, लेकिन डिजिटल बैंकिंग सेवाएं पूरी तरह एक्टिव रहेंगी। ग्राहक एटीएम, इंटरनेट बैंकिंग, यूपीआई भुगतान और अन्य ऑनलाइन सुविधाओं का उपयोग बिना किसी रुकावट के कर सकते हैं। इस दिन भी आप ATM से पैसे निकाल सकते हैं, UPI के जरिए भुगतान कर सकते हैं। इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग का इस्तेमाल कर सकते हैं। यानी रोजमर्रा के डिजिटल लेनदेन बिना किसी रुकावट के चलते रहेंगे।
RBI की बैंक छुट्टी
RBI हर साल कैलेंडर वर्ष की शुरुआत में बैंक अवकाशों की लिस्ट जारी करता है। इसमें राष्ट्रीय अवकाश, क्षेत्रीय त्योहार, सभी रविवार और महीने के दो शनिवार शामिल होते हैं, जिससे ग्राहकों को पहले से जानकारी मिल सके। RBI ने बैंक अवकाशों को 3 कैटेगरी में बांटा है, परक्राम्य लिखत अधिनियम (Negotiable Instruments Act) के तहत अवकाश, रियल-टाइम ग्रॉस सेटलमेंट (RTGS) अवकाश, बैंकों के खाते बंद करने से संबंधित अवकाश।
Bank Holiday: बैंक कब बंद रहते हैं?
अगर बैंक बंद रहने की बात करें, तो देशभर में रविवार और हर महीने के दूसरे व चौथे शनिवार को सभी बैंक बंद रहते हैं। इसके अलावा राष्ट्रीय, क्षेत्रीय और धार्मिक त्योहारों के अवसर पर भी बैंकों में अवकाश रहता है। ये छुट्टियां राज्य के अनुसार अलग-अलग हो सकती हैं, क्योंकि हर राज्य का अपना छुट्टियों का कैलेंडर होता है। ऐसे में यदि आप बैंक शाखा में जाकर कोई जरूरी काम करने की योजना बना रहे हैं, तो पहले अपने राज्य की बैंक छुट्टियों की लिस्ट जरूर जांच लें। इससे समय की बचत होगी और किसी भी असुविधा से बचा जा सकेगा।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।