बिजनेस

Bank Holiday Today: क्या आज शनिवार 14 मार्च को बैंक बंद हैं या खुले हैं? दूर करें कंफ्यूजन

Saturday Bank Holiday Today: आज शनिवार 714 मार्च 2026 है। शनिवार को लेकर अक्सर बैंक ग्राहकों के बीच कन्फ्यूजन रहता है कि इस शनिवार बैंक खुले हैं या बंद हैं। आमतौर पर हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं, जबकि बाकी शनिवारों को बैंक खुले रहते हैं। इसलिए बैंक जाने से पहले जान लीजिए आज बैंक बंद तो नहीं है (kya aaj bank band hai) या (Kya Aaj Bank Khula hai)। बैंक से जुड़ी खबरें (bank se judi khabren) के लिए यहां RBI की छुट्टियों की लिस्ट जरूर चेक करें।

Image

क्या आज शनिवार को बैंक बंद हैं, देखें छुट्टियों की लिस्ट (तस्वीर-istock)

Photo : iStock

Saturday Bank Holiday Today: बैंक से पैसे निकालने के अलावा भी कई जरूरी कामों के लिए लोगों को बैंक ब्रांच जाना पड़ता है। खासकर नौकरीपेशा लोग अपने बैंकिंग काम शनिवार को निपटाना पसंद करते हैं, क्योंकि ज्यादातर दफ्तरों में शनिवार और रविवार की छुट्टी होती है। लेकिन कई बार लोगों के मन में यह सवाल रहता है कि आज शनिवार को बैंक खुले (Kya Aaj Bank Khula Hai) हैं या बंद (kya aaj bank band hai) ? नियमों के अनुसार, हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं, जबकि पहले, तीसरे और पांचवें शनिवार को बैंक खुले रहते हैं। इसलिए बैंक जाने से पहले छुट्टियों की सूची जरूर देख लेना बेहतर होता है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) हर साल बैंकों की छुट्टियों की आधिकारिक सूची जारी करता है, जिसमें अलग-अलग राज्यों और शहरों के अनुसार छुट्टियों की जानकारी दी जाती है। ऐसे में बैंक से जुड़ी ताजा खबरों और छुट्टियों की लिस्ट देखकर ही बैंक ब्रांच जाने की योजना बनाना समझदारी होगी। अब आगे जानते हैं कि आज शनिवार को बैंक खुले हैं या बंद।

Bank Holiday Today: आज शनिवार को बैंक बंद हैं

आज शनिवार 14 मार्च 2026 है। यह मार्च महीने का दूसरा शनिवार है। RBI की छुट्टियों की लिस्ट के मुताबिक बैंक आमतौर पर दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं। इन दोनों शनिवार को छोड़कर सभी शनिवार को बैंक खुले रहते हैं, जब तक कि कोई त्योहार या छुट्टी का ऐलान न किया जाए। इससे साफ होता है कि देश भर में आज बैंक बंद रहेंगे।

Bank Holiday: मार्च 2026 में बची हुई बैंक छुट्टियों की जानकारी

छुट्टी की तारीखदिनक्यों बंद रहेंगे बैंककहां बंद रहेंगे बैंक
14 मार्च 2026शनिवारदूसरा शनिवार (बैंक हॉलिडे)सभी राज्य यानी देश भर में
15 मार्च 2026रविवारवीकली छुट्टी (रविवार)सभी राज्य यानी देश भर में
17 मार्च 2026मंगलवारशब-ए-क़द्रमणिपुर, जम्मू-श्रीनगर
19 मार्च 2026गुरुवारगुड़ी पड़वा / उगादी / तेलुगु न्यू ईयर / चेराओबा / पहला नवरात्रमहाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, मणिपुर, जम्मू और कश्मीर, गोवा, आंध्र प्रदेश, राजस्थान, श्रीनगर
20 मार्च 2026शुक्रवारईद-उल-फित्र (रमजान) / जुमा-उल-विदामणिपुर, जम्मू और कश्मीर, केरल, श्रीनगर, आंध्र प्रदेश
21 मार्च 2026शनिवाररमज़ान-ईद (ईद-उल-फ़ित्र) / ख़ुतुब-ए-रमजान / सरहुलअसम, गुजरात, मिजोरम, महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, ओडिशा, चंडीगढ़, तमिलनाडु, उत्तराखंड, सिक्किम, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, नागालैंड, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, गोवा, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, मेघालय, श्रीनगर
22 मार्च 2026रविवारवीकली ऑफ (रविवार)सभी राज्य यानी देश भर में
26 मार्च 2026गुरुवारश्री राम नवमीमिजोरम, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, उत्तराखंड, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, चंडीगढ़, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, मुंबई, नागपुर, झारखंड, हिमाचल प्रदेश
27 मार्च 2026शुक्रवारश्री राम नवमी (चैती दसाई)मध्य प्रदेश, ओडिशा, सिक्किम, तेलंगाना, बिहार, आंध्र प्रदेश
28 मार्च 2026शनिवारचौथा शनिवार (बैंक हॉलिडे)सभी राज्य यानी देश भर में
29 मार्च 2026रविवारसाप्ताहिक छुट्टी (रविवार)सभी राज्य यानी देश भर में
31 मार्च 2026मंगलवारमहावीर जन्मकल्याणक / महावीर जयंतीगुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, अरुणाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड

छुट्टियों के दौरान भी डिजिटल बैंकिंग सेवाएं रहेंगी चालू

बैंक छुट्टियों के दिनों में भले ही शाखाएं बंद रहती हैं, लेकिन डिजिटल बैंकिंग सेवाएं सामान्य रूप से काम करती रहती हैं। ग्राहक एटीएम से नकदी निकाल सकते हैं, यूपीआई के जरिए भुगतान कर सकते हैं और इंटरनेट या मोबाइल बैंकिंग का आसानी से उपयोग कर सकते हैं। यानी ऑनलाइन लेनदेन और रोजमर्रा के डिजिटल भुगतान बिना किसी रुकावट के जारी रहते हैं।

RBI हर साल जारी करता है बैंक छुट्टियों की आधिकारिक लिस्ट

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) हर साल की शुरुआत में पूरे साल की बैंक छुट्टियों की सूची जारी करता है। इसमें राष्ट्रीय अवकाश, क्षेत्रीय त्योहारों की छुट्टियां, सभी रविवार और हर महीने के दूसरे तथा चौथे शनिवार शामिल होते हैं। इस सूची से लोगों को पहले से अपनी बैंकिंग से जुड़े कामों की योजना बनाने में सुविधा मिलती है। RBI बैंक छुट्टियों को तीन श्रेणियों में बांटता है। परक्राम्य लिखत अधिनियम (Negotiable Instruments Act) के तहत अवकाश, आरटीजीएस (RTGS) अवकाश और बैंक खातों के बंद होने से संबंधित अवकाश।

इन दिनों में बैंक शाखाएं रहती हैं बंद

भारत में बैंक हर रविवार और महीने के दूसरे व चौथे शनिवार को बंद रहते हैं। इसके अलावा राष्ट्रीय, धार्मिक और क्षेत्रीय त्योहारों पर भी बैंक अवकाश होता है। अलग-अलग राज्यों में त्योहारों के अनुसार छुट्टियों की तारीखें अलग हो सकती हैं। इसलिए किसी जरूरी बैंकिंग काम के लिए शाखा जाने से पहले अपने राज्य की छुट्टियों की सूची जरूर जांच लें, ताकि आपका समय बच सके और आपको असुविधा न हो।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article