बिजनेस

LIC Share Target: 1% गिरा LIC का शेयर, पर ब्रोकरेज फर्म का भरोसा कायम, दिया 1300 रु का टार्गेट

LIC Share Price Target: ब्रोकरेज फर्म कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज एलआईसी को लेकर उत्साहित है। ब्रोकरेज फर्म को एलआईसी स्टॉक में 35 प्रतिशत तेजी की संभावना दिख रही है और इसने इसके शेयर पर BUY रेटिंग दी है।

Image

एलआईसी के शेयरों में कमाई का मौका

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • LIC में कमाई का मौका
  • 1300 रु का है टार्गेट
  • ब्रोकरेज फर्म ने दी BUY रेटिंग

LIC Share Price Target: पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार वित्तीय वर्ष 2023-24 में देश की सबसे बड़ी और सरकारी बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के अडानी ग्रुप की कंपनियों में किए गए निवेश की वैल्यू में 59 प्रतिशत की भारी वृद्धि हुई है। स्टॉक एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, अडानी ग्रुप की सात कंपनियों में एलआईसी की निवेश वैल्यू 31 मार्च, 2023 तक 38,471 करोड़ रुपये थी, जो 31 मार्च 2024 तक बढ़कर 61,210 करोड़ रुपये हो गई है। यानी इसमें 22,378 करोड़ रुपये की वृद्धि दर्ज की गई है। इस बीच एक ब्रोकरेज फर्म ने एलआईसी के शेयरों में निवेश की सलाह दी है।

ये भी पढ़ें -

1300 रु का टार्गेट प्राइस

ब्रोकरेज फर्म कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज एलआईसी को लेकर उत्साहित है। ब्रोकरेज फर्म को एलआईसी स्टॉक में 35 प्रतिशत तेजी की संभावना दिख रही है और इसने इसके शेयर पर BUY रेटिंग दी है। सोमवार को बीएसई पर एलआईसी का शेयर 10 रु या 1.03 फीसदी की कमजोरी के साथ 961.15 रु पर बंद हुआ।

ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के अनुसार कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने 12 अप्रैल, 2024 की अपनी रिपोर्ट में इसके लिए टार्गेट प्राइस 1,300 रुपये निर्धारित किया है। यानी ये मौजूदा स्तर से 35.25 फीसदी रिटर्न दे सकता है।

6 महीनों में दिया 51 फीसदी रिटर्न

  • बीते 6 महीनों में एलआईसी के शेयर ने 51 फीसदी रिटर्न दिया है
  • 2024 में अब तक ये 12 फीसदी चढ़ा है
  • एक महीने में शेयर ने 6.25 फीसदी फायदा कराया है

डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ स्वदेश को ब्रोकरेज फर्म द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article