बिजनेस

Aster DM Healthcare: हर शेयर पर 118 रु का डिविडेंड देगी एस्टर डीएम, शेयर में 7 फीसदी की मजबूती

Aster DM Healthcare Dividend: शेयर बाजार में गिरावट के बावजूद एस्टर डीएम हेल्थकेयर का शेयर आज मजबूत स्थिति में है। करीब सवा 3 बजे इसके शेयर में 7 फीसदी से अधिक की तेजी है।

Image

एस्टर डीएम हेल्थकेयर देगी डिविडेंड

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • एस्टर डीएम देगी डिविडेंड
  • कंपनी देगी 118 रु का स्पेशल डिविडेंड
  • शेयर 7 फीसदी चढ़ा ऊपर

Aster DM Healthcare Dividend: शेयर बाजार में गिरावट के बावजूद एस्टर डीएम हेल्थकेयर का शेयर आज मजबूत स्थिति में है। करीब सवा 3 बजे इसके शेयर में 7 फीसदी से अधिक की तेजी है। दरअसल कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने जीसीसी (गल्फ देश, जिनमें बहरीन, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात शामिल हैं) बिजनेस की बिक्री से हुई इनकम में से प्रति शेयर 118 रुपये का स्पेशल डिविडेंड देने के फैसले को मंजूरी दे दी है। कंपनी के एक बयान के अनुसार शेयरधारकों को स्पेशल डिविडेंड देने के लिए रिकॉर्ड डेट 23 अप्रैल 2024 तय की गयी है, जिसका भुगतान ऐलान वाली तारीख (12 अप्रैल) से 30 दिनों के अंदर किया जाएगा।

ये भी पढ़ें -

1,500 करोड़ रुपये अब भी बचेंगे

इतने अधिक डिविडेंड के बावजूद कंपनी के पास जीसीसी बिजनेस की बिक्री से मिले 1,500 करोड़ रुपये अब भी बचे रहेंगे। एस्टर डीएम हेल्थकेयर ने हाल ही में अपने भारत और जीसीसी बिजनेस को अलग करने का फैसला किया था। इसके बाद कंपनी की सब्सिडियरी कंपनी एफिनिटी होल्डिंग्स लिमिटेड को 90.76 करोड़ डॉलर (करीब 7570 करोड़ रु) नकद मिले थे।

छू लिया 52 हफ्तों का टॉप लेवल

आज सुबह बीएसई पर एस्टर डीएम का शेयर 550 रु पर खुला, जबकि शुक्रवार को ये 487.95 रु पर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान ये 558.30 रु तक चढ़ा, जो इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर है। करीब सवा 3 बजे कंपनी का शेयर 34.95 रु या 7.16 फीसदी की मजबूती के साथ 522.90 रु पर है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर डिविडेंड स्टॉर की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article