इनकम टैक्स

INCOME TAX: 80सी के तहत मिलने वाले इन टैक्स बेनेफिट के बारे में नहीं जानते होंगे आप, बच्चों की ट्यूशन फीस भी शामिल

Income Tax Deduction Under 80C: 80सी के तहत कई ऑप्शन हैं, जिनमें निवेश करके आप टैक्सेबल इनकम को 1.5 लाख रु तक घटा सकते हैं। वहीं कई खर्च भी ऐसे है, जिन पर 80सी के तहत टैक्स बेनेफिट मिलता है।

Image

80सी के तहत आयकर कटौती

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • आयकर अधिनियम की धारा 80सी है स्पेशल
  • मिलता है 1.5 लाख रु तक टैक्स बेनफिट
  • कम हो जाता है टैक्स का बोझ

Income Tax Deduction Under 80C: हर वित्तीय वर्ष में आप आयकर अधिनियम की धारा 80सी के तहत डिडक्शन का लाभ उठाकर अपनी टैक्सेबल इनकम को 1.5 लाख रुपये तक कम कर सकते हैं। 80सी का फायदा इंडिविजुअल टैक्सपेयर्स और हिंदू अविभाजित परिवारों (एचयूएफ) के लिए उपलब्ध है। 80सी के तहत कई ऑप्शन हैं, जिनमें निवेश करके आप टैक्सेबल इनकम को 1.5 लाख रु तक घटा सकते हैं। वहीं कई खर्च भी ऐसे है, जिन पर 80सी के तहत टैक्स बेनेफिट मिलता है। यहां हम आपको उन विकल्पों की जानकारी देंगे, जिन पर 80सी के तहत टैक्स छूट मिलती है। मगर लोग उनके बारे में अधिक नहीं जानते हैं।

ये भी पढ़ें -

2 बच्चों की ट्यूशन फीस

यह कटौती माता-पिता के लिए है। यह गोद लिए गए बच्चों की स्कूल फीस पर भी लागू होती है। माता-पिता अलग-अलग अधिकतम दो बच्चों के लिए ट्यूशन फीस पर 1.5 लाख रुपये तक की कटौती का दावा कर कर सकते हैं। यदि माता-पिता दोनों करदाता हैं, तो वे मिलकर कुल चार बच्चों के लिए कटौती का दावा कर सकते हैं।

घर/संपत्ति के लिए रजिस्ट्रेशन चार्ज और स्टाम्प ड्यूटी

यदि आप घर या प्रॉपर्टी खरीदते हैं और स्टांप ड्यूटी और रजिस्ट्रेशन पर खर्च करते हैं, तो आप आयकर अधिनियम की धारा 80 सी के तहत इन चार्जेस के लिए टैक्स कटौती का क्लेम कर सकते हैं।

इन्फ्रास्ट्रक्चर बॉन्ड

इन्फ्रास्ट्रक्चर बॉन्ड पर भी टैक्स बेनेफिट लिया जा सकता है। मगर ध्यान रहे कि ये बॉन्ड इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनियों द्वारा जारी किए जाते हैं। इन्हें सरकार जारी नहीं करती।

नाबार्ड रूरल बॉन्ड

नाबार्ड, राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक, दो प्रकार के बांड जारी करता है। इनमें भविष्य निर्माण बॉन्ड और नाबार्ड ग्रामीण बॉन्ड शामिल हैं। यह ध्यान रखना जरूरी है कि केवल नाबार्ड ग्रामीण बॉन्ड आयकर अधिनियम की धारा 80 सी के तहत टैक्स कटौती के योग्य है और कटौती के रूप में आप जिस अधिकतम राशि का दावा कर सकते हैं वह 1.5 लाख रुपये ही है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article