बिजनेस

फिर भड़की 'तेल की आग', लगातार चौथे दिन उछले दाम, Brent Crude $100 के करीब

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ती जंग का असर क्रूड के दाम पर दिख रहा है। क्रूड के दाम में लगातार चौथे दिन तेजी आई है। बुधवार को ब्रेंट क्रूड का भाव 99.52 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है।

Image

ईरान और अमेरिका के बीच जंग बढ़ी

Crude Oil Price : तेल की कीमतों में बुधवार को लगातार चौथे कारोबारी सत्र तेजी देखने को मिली और Brent crude $100 प्रति बैरल के बेहद करीब पहुंच गया। Middle East में Iran और US के बीच बढ़ते सैन्य तनाव ने ग्लोबल ऑयल सप्लाई को लेकर चिंता बढ़ा दी है। Iran ने Gulf क्षेत्र में US मिलिट्री को निशाना बनाने का दावा किया है, जबकि US ने जवाबी कार्रवाई में पांच ईरानी ऑयल टैंकर को नष्ट करने की बात कही है।

शुरुआती कारोबार में ब्रेंट क्रूड करीब 1.6% चढ़कर $99.49 प्रति बैरल पहुंच गया, जबकि US West Texas Intermediate यानी WTI करीब 1.72% बढ़कर $94.63 प्रति बैरल पर पहुंच गया। इससे Brent एक बार फिर उस मनोवैज्ञानिक $100 के स्तर के बेहद करीब आ गया है, जिस पर पहुंचने से वैश्विक स्तर पर महंगाई (Global inflation) और ब्याज दरें बढ़ने को लेकर नई चिंता पैदा हो सकती है।

4 दिन से लगातार चढ़ रहा क्रूड ऑयल

Brent की कीमतों में अगस्त की शुरुआत के मुकाबले करीब 25% की तेजी आ चुकी है। हाल के दिनों में Iran US conflict के फिर भड़कने और किसी स्थायी समाधान की उम्मीद कमजोर पड़ने के बाद ऑयल प्राइस तेजी से ऊपर गई हैं। मंगलवार को भी ब्रेंट दिन के दौरान करीब $99.45 तक पहुंचा था। रॉयटर्स के मुताबिक पश्चिम एशिया से ऑयल एक्सपोर्ट में बड़ी गिरावट आई है। Hormuz Strait अब भी सप्लाई जारी है।

ईरान ने अमेरिका पर किया पलटवार

Iranian Revolutionary Guards (IRGC) ने दावा किया कि उसने खाड़ी में US के दो डेस्ट्रॉयर और जॉर्डन के के अल अजराक (Al Azraq) में एक US बेस को बैलिस्टिक मिसाइल से निशाना बनाया। यह कार्रवाई अमेरिका की तरफ से ईरान के तेल टैंकरों पर किए गए हमले के बाद की गई है। वहीं, जॉर्डन की मिलिट्री मुताबिक उसके एयर डिफेंस सिस्टम ने ईरान से दागी गई 20 बैलिस्टिक मिसाइल में से 18 को इंटरसेप्ट कर लिया। बाकी दो मिसाइल आबादी से दूर इलाकों में गिरीं और किसी के घायल होने की खबर नहीं है। इन घटनाओं के बाद ग्लोबल एनर्जी मार्केट में तनाव बढ़ गया है।

US ने 5 ईरानी तेल टैंकर तबाह किए

US सेंट्रल कमांड ने मंगलवार को कहा कि उसने पांच ईरानी क्रूड ऑयल कैरियर को ताबह किया। यह कार्रवाई IRGC की ओर से अमेरिकी नौसैना पर किए गए मिसालइ हमलों के जवाब में की गई। इस तरह पिछले दिनों में अमेरिका की तरफ से ईरानी तेल टैंकरों पर किए गए हमलों की संख्या बढ़कर आठ हो गई है। अमेरिका का दावा है कि ये टैंकर ईरान के उस शैडो फ्लीट नेटवर्क का हिस्सा हैं, जो अमेरिकी प्रतिबंधों के खिलाफ सक्रिय हैं। इनके जरिये ईरान तेल बेचकर IRGC के लिए फंडिंग जुटा रहा है।

सऊदी अरब पर हमलों ने भी बढ़ाई चिंता

तेल बाजार की चिंता सिर्फ ईरान और अमेरिका में जंग को लेकर नहीं है। बल्कि, ईरान की तरफ से सऊदी अरब सहित तमाम अमेरिकी सहयोगी देशों पर किए जाने वाले हमले हैं। ईरान समर्थित हूतियों ने सऊदी अरब के कई शहरों और एनर्जी इन्प्फ्रा को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक हूतियों के हमलों में सऊदी अरब में 70 से ज्यादा लोग घायल हुए और कई अहम एनर्जी इन्फ्रा में आग लगी है।

क्या Brent $100 के पार जाएगा?

फिलहाल market का सबसे बड़ा सवाल यही है कि Brent $100 के ऊपर टिकेगा या नहीं। फिलहाल, Hormuz Strait से ऑयल फ्लो पूरी तरह बंद नहीं हुए है। लेकिन, फिजिकल मार्केट में सप्लाई में कमी के साफ संकेत मिल रहे हैं। इसे देखेते हुए Morgan Stanley ने Brent का औसत $100 प्रति बैरल रहने का अनुमान जताया है।

Yateendra Lawaniya
यतींद्र लवानियाauthor

प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों से जुड़ी खबरों पर विशेष पकड़। लेखन में केवल हेडलाइन तक सीमित न रहकर आंकड़ों, नीतिगत फैसलों और कॉरपोरेट दावों के पीछे की वास्तविक तस्वीर को बैलेंस्ड और आसान शब्दों में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास। वर्तमान में Times Now Hindi के लिए बाजार की हर हलचल और आर्थिक घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

और पढ़ें
End of Article