दुनिया

दुनिया के सबसे अमीर नेता की सैलरी में ₹9 करोड़ का इजाफा, किस देश का है ये प्रधानमंत्री? दिखाई दरियादिली

पीएम लॉरेंस वोंग ने मंगलवार को संसद में घोषणा की कि वे अपनी बढ़ी हुई अतिरिक्त रकम (1.4 मिलियन सिंगापुर डॉलर या लगभग 1.1 मिलियन अमेरिकी डॉलर) को अगले पांच वर्षों तक चैरिटी में देंगे।

Image

सिंगापुर पीएम की सैलरी में इजाफा

Photo : AP

Singapore News: सिंगापुर सरकार ने मंत्रियों और राजनीतिक पदधारकों के वेतन संशोधन के तहत प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग के सालाना वेतन में करीब 64% की बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। इस वृद्धि के बाद उनका सालाना पैकेज 2.2 मिलियन सिंगापुर डॉलर से बढ़कर 3.6 मिलियन सिंगापुर डॉलर (लगभग $2.85 मिलियन / ₹26.9 करोड़) हो जाएगा। हालांकि, पीएम लॉरेंस वोंग ने मंगलवार को संसद में घोषणा की कि वे अपनी बढ़ी हुई अतिरिक्त रकम (1.4 मिलियन सिंगापुर डॉलर या लगभग 1.1 मिलियन अमेरिकी डॉलर) को अगले पांच वर्षों तक चैरिटी में देंगे।

वेतन बढ़ाने की वजह

सिंगापुर सरकार का कहना है कि निजी क्षेत्र के प्रतिभाशाली लोगों को राजनीति और सार्वजनिक सेवा में आकर्षित करने के लिए प्रतिस्पर्धी वेतन देना जरूरी है। इसके अलावा, उच्च वेतन व्यवस्था को भ्रष्टाचार रोकने का एक प्रभावी माध्यम भी माना जाता है।

दान का फैसला

पीएम वोंग ने स्वीकार किया कि राजनीतिक वेतन हमेशा से एक संवेदनशील विषय रहा है, खासकर तब जब देश में आम नागरिकों की औसत मासिक आय S$5,775 के आसपास है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे अगले 5 वर्षों तक इस पूरी बढ़ी हुई राशि को सामाजिक और जनकल्याणकारी कार्यों में दान करेंगे। इस संशोधन के तहत केवल प्रधानमंत्री ही नहीं, बल्कि मंत्रियों के वेतन में भी बढ़ोतरी की गई है

सिंगापुर दुनिया का एकमात्र ऐसा देश

सिंगापुर दुनिया का एकमात्र ऐसा देश है जहां राजनेताओं और मंत्रियों को निजी क्षेत्र के कॉर्पोरेट एग्जिक्यूटिव्स की तर्ज पर सबसे ज्यादा सैलरी दी जाती है। हाल ही में प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग के वेतन में भारी बढ़ोतरी की घोषणा के बाद यह मॉडल एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय चर्चा में है। 15 अक्टूबर से पीएम लॉरेंस वोंग का सालाना पैकेज S$2.2 मिलियन से बढ़कर S$3.6 मिलियन (लगभग $2.85 मिलियन / ₹26.9 करोड़) हो जाएगा। यह किसी भी राष्ट्राध्यक्ष को मिलने वाला दुनिया का सबसे ज्यादा वेतन है।

मंत्रियों और सांसदों की सैलरी भी बढ़ेगी

शुरुआती स्तर के मंत्रियों की बेंचमार्क सैलरी S$1.1 मिलियन से बढ़ाकर S$1.8 मिलियन (लगभग ₹13.4 करोड़) तय की गई है (हालांकि तुरंत इसमें 9% तक की ही बढ़ोतरी लागू होगी)। वहीं सांसदों का मासिक भत्ता S$13,750 से बढ़ाकर S$18,500 कर दिया गया है। पीएम वोंग ने घोषणा की है कि वे अपनी बढ़ी हुई अतिरिक्त रकम (सालाना लगभग $1.1 मिलियन/₹9 करोड़) अगले 5 सालों तक चैरिटी में दान करेंगे।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article