Upcoming IPO: अगले कारोबारी हफ्ते में 6 नए आईपीओ इश्यू खुलने जा रहे हैं। इनमें गेब्रियल पेट स्ट्रैप्स (Gabriel Pet Straps), बीएलएस ई-सर्विसेज (BLS E-Services), बावेजा स्टूडियोज (Baweja Studios), मेगाथर्म इंडक्शन (Megatherm Induction), हर्षदीप हॉर्टिको (Harshdeep Hortico) और मयंक कैटल फूड (Mayank Cattle Food) शामिल हैं। इनमें बीएलएस ई-सर्विसेज को छोड़कर बाकी सभी एसएमई आईपीओ हैं। आगे जानिए सभी आईपीओ की डिटेल।
ये भी पढ़ें -
मयंक कैटल फूड लिमिटेड
इसका आईपीओ 29 जनवरी को खुलकर 31 जनवरी को बंद होगा। इसके शेयर की लिस्टिंग 05 फरवरी को होगी। इसके आईपीओ में शेयरों का प्राइस 108 रु है। कंपनी आईपीओ के जरिए 19.44 करोड़ रु जुटाएगी। इसके आईपीओ में लॉट साइज 1,200 शेयरों की है। यानी कम से कम 1200 और फिर इसी की गुणा में आवेदन किया जा सकेगा।
हर्षदीप हॉर्टिको लिमिटेड
इसका आईपीओ भी 29 जनवरी को खुलकर 31 जनवरी को बंद होगा। इसके शेयर की लिस्टिंग 05 फरवरी को होगी। इसके आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 42-45 रु है। कंपनी आईपीओ के जरिए 19.09 करोड़ रु जुटाएगी। इसके आईपीओ में लॉट साइज 3000 शेयरों की है।
मेगाथर्म इंडक्शन लिमिटेड
इसका आईपीओ भी 29 जनवरी को खुलकर 31 जनवरी को बंद होगा। इसके शेयर की लिस्टिंग 05 फरवरी को होगी। इसके आईपीओ में शेयरों का प्राइस 100-108 रु है। कंपनी आईपीओ के जरिए 53.91 करोड़ रु जुटाएगी। इसके आईपीओ में लॉट साइज 1,200 शेयरों की है।
बावेजा स्टूडियोज लिमिटेड
इसका आईपीओ भी 29 जनवरी को खुलकर 31 जनवरी को बंद होगा। इसके शेयर की लिस्टिंग 06 फरवरी को होगी। इसके आईपीओ में शेयरों का प्राइस 170-180 रु है। कंपनी आईपीओ के जरिए 97.20 करोड़ रु जुटाएगी। इसके आईपीओ में लॉट साइज 800 शेयरों की है।
बीएलएस ई-सर्विसेज लिमिटेड
इसका आईपीओ 30 जनवरी को खुलकर 1 फरवरी को बंद होगा। इसके शेयर की लिस्टिंग 06 फरवरी को होगी। इसके आईपीओ में शेयरों का प्राइस 129-135 रु है। कंपनी आईपीओ के जरिए 310.91 करोड़ रु जुटाएगी। इसके आईपीओ में लॉट साइज 108 शेयरों की है।
गेब्रियल पेट स्ट्रैप्स
इसका आईपीओ 31 जनवरी को खुलकर 02 फरवरी को बंद होगा। इसके शेयर की लिस्टिंग 07 फरवरी को होगी। इसके आईपीओ में शेयरों का प्राइस 101 रु है। कंपनी आईपीओ के जरिए 8.06 करोड़ रु जुटाएगी। इसके आईपीओ में लॉट साइज 1200 शेयरों की है।
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर आगामी आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
