Jyoti CNC Automation IPO listing price: ज्योति सीएनसी ऑटोमेशन शेयर की कीमत ने आज शेयर बाजार में धीमी शुरुआत की। एनएसई पर, ज्योति सीएनसी शेयर की कीमत आज ₹370 प्रति शेयर पर लिस्ट हुई , जो कि ₹331 के प्राइस बैंड से 11.78% अधिक है। बीएसई पर , ज्योति सीएनसी ऑटोमेशन शेयर की कीमत ₹372 प्रति शेयर पर लिस्ट हुई, जो प्राइस बैंड से 12.39% अधिक है। हालांकि कुछ रिपोर्ट्स में अनुमान लगाया जा रहा था ज्योति सीएनसी ऑटोमेशन आईपीओ की लिस्टिंग ₹360 से ₹380 प्रति शेयर के बीच होगी।
यह आईपीओ मंगलवार, 9 जनवरी को खुला था और गुरुवार, 11 जनवरी को बंद हुआ। ज्योति सीएनसी ऑटोमेशन (Jyoti CNC Automation IPO Allotment) की आरंभिक सार्वजनिक पेशकश (IPO) को योग्य संस्थागत खरीदारों (QIB) की भारी बोली के कारण तीसरे दिन 40 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था। गैर-संस्थागत निवेशकों (एनआईआई) सेगमेंट को 36.44 गुना सब्सक्राइब किया गया था, जबकि खुदरा निवेशकों के हिस्से को 25.92 गुना बुक किया गया।
