बिजनेस

बिजनेस पार्टनर के साथ मिलकर चलाएं खाता! लेकिन पहले समझें Joint Current Account के फायदे और नुकसान

Joint Current Account: जब दो या दो से अधिक लोग मिलकर किसी बिजनेस या संस्था को चलाते हैं, तो वित्तीय लेनदेन को ट्रैक करना एक बड़ी चुनौती होती है। ऐसे में 'जॉइंट करंट अकाउंट' एक समाधान बन सकता है। अगर आप भी जॉइंट करंट अकाउंट (Joint Current Account) खुलवाने के बारे में सोच रहे हैं तो ये जानकारी आपके लिए बेहद काम की साबित होने वाली है। आपको इस अकाउंट के फायदों के साथ-साथ नुकसान के बारे में भी पता होना चाहिए।

Image

जॉइंट करंट अकाउंट के फायदे और नुकसान (Photo: iStock)

Joint Current Account: आज के समय में बिजनेस पार्टनर्स, परिवार के सदस्य या स्टार्टअप चलाने वाले लोग अक्सर जॉइंट करंट अकाउंट (Joint Current Account) का विकल्प चुनते हैं। जॉइंट करंट अकाउंट (Joint Current Account) एक ऐसा बैंक खाता होता है जिसे दो या अधिक लोग मिलकर संचालित करते हैं और सभी खाताधारकों को उसमें समान अधिकार प्राप्त होते हैं। हालांकि, अगर आप भी जॉइंट करंट अकाउंट (Joint Current Account) खुलवाने के बारे में सोच रहे हैं तो आपको इस अकाउंट के फायदों के साथ-साथ नुकसान की भी जानकारी होनी चाहिए-

जॉइंट करंट अकाउंट के फायदे

मिलकर निभानी होगी जिम्मेदारी

इस प्रकार के खाते में सभी खाताधारक मिलकर वित्तीय जिम्मेदारी निभाते हैं। यह खासकर फैमिली बिजनेस या पार्टनरशिप में पारदर्शिता और टीमवर्क को बढ़ाता है।

खर्च को मैनेज करना होगा आसान

सभी लेन-देन एक ही खाते में रिकॉर्ड होते हैं, जिससे खर्चों को ट्रैक करना आसान हो जाता है और बार-बार पैसे ट्रांसफर करने की जरूरत नहीं पड़ती।

बेहतर वित्तीय योजना

जॉइंट अकाउंट के जरिए लोग मिलकर बजट बना सकते हैं, लक्ष्य तय कर सकते हैं और अपनी प्रगति को मॉनिटर कर सकते हैं। इससे वित्तीय अनुशासन बढ़ता है।

हालांकि जॉइंट करंट के फायदे हैं तो इसके कुछ नुकसान भी हैं-

जॉइंट करंट अकाउंट के नुकसान

व्यक्तिगत नियंत्रण की कमी

इस खाते में कोई भी खाताधारक पैसे निकाल या ट्रांसफर कर सकता है, जिससे व्यक्तिगत नियंत्रण कम हो जाता है और कभी-कभी विवाद की स्थिति बन सकती है।

मतभेद की संभावना

अगर खाताधारकों की खर्च करने की आदत या प्राथमिकताएं अलग-अलग हों, तो आपसी मतभेद हो सकते हैं।

संयुक्त जिम्मेदारी

इस अकाउंट से जुड़े किसी भी कर्ज या दायित्व के लिए सभी खाताधारक समान रूप से जिम्मेदार होते हैं। अगर एक व्यक्ति गलती करता है, तो उसका असर दूसरों पर भी पड़ सकता है।

आपसी विश्वास और स्पष्ट नियम जरूरी

जॉइंट करंट अकाउंट खोलने से पहले आपसी विश्वास, स्पष्ट नियम और अच्छी कम्युनिकेशन बेहद जरूरी है। साथ ही, सभी खाताधारकों की वित्तीय आदतें और लक्ष्य एक-दूसरे के अनुकूल होने चाहिए। जॉइंट करंट अकाउंट वित्तीय प्रबंधन को आसान और संगठित बनाता है, लेकिन इसके साथ कुछ जोखिम भी जुड़े होते हैं। इसलिए इसे खोलने से पहले फायदे और नुकसान दोनों को समझना जरूरी है, ताकि आप सही और सुरक्षित निर्णय ले सकें।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article