बिजनेस

JM Financial Share: 9.5% गिरा जेएम फाइनेंशियल का शेयर, SEBI ने लगाई नई रोक

JM Financial Share Price: SEBI ने जेएम फाइनेंशियल को डेब्ट सिक्योरिटीज के किसी भी पब्लिक इश्यू के लिए लीड मैनेजर की भूमिका निभाने से रोक दिया है। इसके बाद जेएम फाइनेंशियल के शेयर में 9 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट आई है।

Image

जेएम फाइनेंशियल के शेयर में गिरावट

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • 9.5% गिरा जेएम फाइनेंशियल का शेयर
  • SEBI ने लगाई नई रोक
  • 80 रु के नीचे आया शेयर

JM Financial Share Price: मार्केट रेगुलेटर सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड (SEBI) ने जेएम फाइनेंशियल को डेब्ट सिक्योरिटीज के किसी भी पब्लिक इश्यू के लिए लीड मैनेजर की भूमिका निभाने से रोक दिया है। इस प्रतिबंध के बाद सोमवार 11 मार्च को जेएम फाइनेंशियल के शेयर में 9 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट आई है। 12 बजे बीएसई पर जेएम फाइनेंशियल का शेयर 8.34 रु या 9.48 फीसदी की गिरावट के साथ 79.60 रु पर है। आज कंपनी का शेयर 87.94 रु के पिछले बंद स्तर के मुकाबले सुबह 82.04 रु पर खुला और अभी तक के कारोबार में 79.30 रु तक फिसला है।

ये भी पढ़ें -

किन डेब्ट सिक्योरिटीज के लिए रहेगी लीड मैनेजर

हालांकि इस मामले में SEBI ने एक अंतरिम आदेश जारी किया है। उस आदेश के तहत जेएम फाइनेंशियल उन डेब्ट सिक्योरिटीज के पब्लिक इश्यू में लीड मैनेजर के तौर पर काम कर सकेगी, जो इसके पास पहले से मौजूद हैं। मगर ये छूट भी केवल 60 दिन के लिए दी गई है।

क्या होता है लीड मैनेजर

लीड मैनेजर किसी भी पब्लिक इश्यू को मैनेज करने में अहम भूमिका निभाते हैं। ये कंपनियों के आईपीओ और डेब्ट इश्यू को संभालते हैं। इनकी नियुक्ति कंपनी ही करती है।

क्यों लगी है रोक

गलत ट्रेड प्रैक्टिस के चलते जेएम फाइनेंशियल को SEBI द्वारा लगाई गई रोक का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। इस रोक के बाद बीते 5 दिनों में जेएम फाइनेंशियल का शेयर 19.6 फीसदी गिरा है। 6 महीनों में ये करीब 12 फीसदी गिरा है। 2024 में अब तक ये शेयर 20.3 फीसदी कमजोर हो चुका है।

कितनी है मार्केट कैपिटल

बता दें कि जेएम फाइनेंशियल की मार्केट कैपिटल 7,604.45 करोड़ रु है। इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 114.95 रु और निचला स्तर 57.38 रु रहा है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article