बिजनेस

Upcoming IPO: अगले हफ्ते खुलने जा रहे 8 IPO, 11 मार्च से मिलेगा निवेश का मौका

Upcoming IPO: अगले कारोबारी हफ्ते में 8 आईपीओ खुलेंगे। इनमें 6 एसएमई आईपीओ होंगे, जबकि 2 आईपीओ मेनबोर्ड के होंगे। इनमें प्रथम ईपीसी प्रोजेक्ट्स का आईपीओ 11 मार्च से 13 मार्च तक के लिए खुलेगा।

Image

अगले हफ्ते खुलेंगे 8 IPO

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • अगले हफ्ते खुलेंगे 8 IPO
  • 6 एसएमई के आईपीओ होंगे
  • 2 आईपीओ होंगे मेनबोर्ड के

Upcoming IPO: अगले कारोबारी हफ्ते में 8 आईपीओ खुलेंगे। इनमें 6 एसएमई आईपीओ होंगे, जबकि 2 आईपीओ मेनबोर्ड के होंगे। अगले हफ्ते आने वाले आईपीओ में प्रथम ईपीसी प्रोजेक्ट्स (Pratham EPC Projects), रॉयल सेंस (Royal Sense), पॉपुलर व्हीकल्स एंड सर्विसेज (Popular Vehicles & Services), सिग्नोरिया क्रिएशन (Signoria Creation), एवीपी इंफ्राकॉन (AVP Infracon), क्रिस्टल इंटीग्रेटेड सर्विसेज (Krystal Integrated Services), एनफ्यूज सॉल्यूशंस (Enfuse Solutions) और केपी ग्रीन इंजीनियरिंग (KP Green Engineering) शामिल हैं।

ये भी पढ़ें -

प्रथम ईपीसी प्रोजेक्ट्स

ये एसएमई आईपीओ 11 मार्च से 13 मार्च तक के लिए खुलेगा। शेयर की लिस्टिंग 18 मार्च को होगी। इसके आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 71-75 रु होगा। कंपनी आईपीओ के जरिए 36 करोड़ रु जुटाएगी। इसके आईपीओ में लॉट साइज 1600 शेयरों की है। यानी आपको कम से कम 1600 शेयर और फिर इसी की गुणा में आवेदन करना होगा।

रॉयल सेंस

ये एसएमई आईपीओ 12 मार्च से 14 मार्च तक के लिए खुलेगा। शेयर की लिस्टिंग 19 मार्च को होगी। इसके आईपीओ में शेयरों का प्राइस 68 रु होगा। कंपनी आईपीओ के जरिए 9.86 करोड़ रु जुटाएगी। इसके आईपीओ में लॉट साइज 2000 शेयरों की है।

पॉपुलर व्हीकल्स एंड सर्विसेज

ये मेनबोर्ड आईपीओ 12 मार्च से 14 मार्च तक के लिए खुलेगा। शेयर की लिस्टिंग 19 मार्च को होगी। इसके आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 280-295 रु होगा। कंपनी आईपीओ के जरिए 601.55 करोड़ रु जुटाएगी। इसके आईपीओ में लॉट साइज 50 शेयरों की है।

सिग्नोरिया क्रिएशन

ये एसएमई आईपीओ 12 मार्च से 14 मार्च तक के लिए खुलेगा। शेयर की लिस्टिंग 19 मार्च को होगी। इसके आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 61-65 रु होगा। कंपनी आईपीओ के जरिए 9.28 करोड़ रु जुटाएगी। इसके आईपीओ में लॉट साइज 2000 शेयरों की है।

एवीपी इंफ्राकॉन

ये एसएमई आईपीओ 13 मार्च से 15 मार्च तक के लिए खुलेगा। शेयर की लिस्टिंग 20 मार्च को होगी। इसके आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 71-75 रु होगा। कंपनी आईपीओ के जरिए 52.34 करोड़ रु जुटाएगी। इसके आईपीओ में लॉट साइज 1600 शेयरों की है।

क्रिस्टल इंटीग्रेटेड सर्विसेज

ये मेनबोर्ड आईपीओ 14 मार्च से 18 मार्च तक के लिए खुलेगा। शेयर की लिस्टिंग 21 मार्च को होगी। इसके आईपीओ की बाकी जानकारी नहीं आई है।

एनफ्यूज सॉल्यूशंस

ये एसएमई आईपीओ 15 मार्च से 19 मार्च तक के लिए खुलेगा। शेयर की लिस्टिंग 22 मार्च को होगी। इसके आईपीओ की बाकी जानकारी नहीं आई है।

केपी ग्रीन इंजीनियरिंग

ये एसएमई आईपीओ 15 मार्च से 19 मार्च तक के लिए खुलेगा। शेयर की लिस्टिंग 22 मार्च को होगी। इसके आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 137-144 रु होगा। कंपनी आईपीओ के जरिए 189.50 करोड़ रु जुटाएगी। इसके आईपीओ में लॉट साइज 1000 शेयरों की है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर आगामी आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article