बिजनेस

Stock Market Outlook: इजरायल-ईरान संघर्ष, कच्चे तेल की कीमत, फेड और आर्थिक आंकड़ों से अगले हफ्ते तय होगी शेयर बाजार की चाल

Stock Market Outlook: भारतीय शेयर बाजार के लिए अगला हफ्ता काफी अहम होने वाला है। इजरायल-ईरान संघर्ष, कच्चे तेल की कीमत, अमेरिकी फेड पॉलिसी और थोक महंगाई के आंकड़ों से बाजार की चाल प्रभावित होगी। इजरायल-ईरान संघर्ष पूरे विश्व के शेयर बाजारों के लिए अगले हफ्ते अहम फैक्टर होने वाला है।

Image

शेयर बाजार के लिए अगले हफ्ते कई फैक्टर अहम

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • अगले हफ्ते शेयर बाजार के लिए कई फैक्टर अहम
  • इजरायल-ईरान संघर्ष लिस्ट में शामिल

  • कच्चे तेल की कीमत पर भी रहेगा फोकस

Stock Market Outlook: भारतीय शेयर बाजार के लिए अगला हफ्ता काफी अहम होने वाला है। इजरायल-ईरान संघर्ष, कच्चे तेल की कीमत, अमेरिकी फेड पॉलिसी और थोक महंगाई के आंकड़ों से बाजार की चाल प्रभावित होगी। इजरायल-ईरान संघर्ष पूरे विश्व के शेयर बाजारों के लिए अगले हफ्ते अहम फैक्टर होने वाला है। हाल के दिनों में मध्य-पूर्व में संघर्ष का असर भारतीय शेयर बाजार पर भी देखने को मिला था। ब्याज दरों की समीक्षा के लिए अमेरिकी फेड की बैठक 17 जून से लेकर 18 जून तक चलेगी। ऐसे में अगले हफ्ते शेयर बाजार में निवेशकों की निगाहें इस इवेंट पर रहेंगी।

ये भी पढ़ें -

शेयर बाजार में बिकवाली देखने को मिली

इसके अलावा घरेलू स्तर पर 16 जून को मई के थोक महंगाई और ट्रेड बैलेंस डेटा से जुड़े डेटा जारी किए जाएंगे। बाजार इन डेटा पर प्रतिक्रिया दे सकता है।

वैश्विक कारणों के चलते बीते हफ्ते भारतीय शेयर बाजार में बिकवाली देखने को मिली। इस दौरान निफ्टी और सेंसेक्स एक प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट के साथ क्रमश: 24,718 और 81,118 पर बंद हुए।

इन सेक्टरों में आई गिरावट

बाजार में गिरावट का नेतृत्व एफएमसीजी, रियल्टी, पीएसयू बैंक और कंजम्पशन इंडेक्स ने किया। इन सभी इंडेक्स में 2 प्रतिशत से अधिक की गिरावट हुई। वहीं, फार्मा, आईटी और मीडिया में तेजी रही।

बीते हफ्ते विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) शुद्ध विक्रेता रहे और 1,246 करोड़ रुपए के शेयरों की बिकवाली की। वहीं, घरेलू संस्थागत निवेशक शुद्ध खरीदार रहे और 18,637 करोड़ रुपए की कैश कैशमेंट में इक्विटी खरीदी।

कंसोलिडेशन जारी रह सकता है

बजाज ब्रोकिंग का कहना है कि निफ्टी 24,400-25,200 की सीमा में पिछले 1 महीने से जारी कंसोलिडेशन को अगले हफ्ते में जारी रख सकता है। भू-राजनीतिक तनाव के और बढ़ने के कारण अगर इंडेक्स इस बैंड के निचले स्तरों को तोड़ता है तो 24,000 के स्तर देखने को मिल सकते हैं।

आगे कहा गया कि 25,000 के उच्च स्तर पर एक रुकावट बनी हुई है। अगर यह इस स्तर को तोड़ता है तो हाल में हुई गिरावट पर विराम लग सकता है। (इनपुट - आईएएनएस)

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article