बिजनेस

13.8 लाख करोड़ रु सिर्फ एक्सपोर्ट से कमाता है इजराइल, अमेरिका-चीन-भारत सबको है जरूरत

Export Participation in Israel GDP: इजराइल जिन चीजों का सबसे अधिक एक्सपोर्ट करता है, उनमें कटे हुए हीरे, रिफाइंड पेट्रोलियम, फार्मास्यूटिकल्स, मशीनरी और उपकरण, मेडिकल इक्विपमेंट, कंप्यूटर हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर, एग्रीकल्चरल प्रोडक्ट, केमिकल, कपड़ा और परिधान शामिल हैं।

Image

इजराइल की जीडीपी में निर्यात की भागीदारी

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • एक्सपोर्ट से इजराइल की मोटी कमाई
  • हीरे से लेकर कपड़े तक करता है एक्सपोर्ट
  • सबसे अधिक सामान यूएस को है जाता

Export Participation in Israel GDP: इजराइल की कुल जीडीपी (Israel GDP) 46.9 लाख करोड़ रु की है। इसमें बहुत बड़ा योगदान एक्सपोर्ट का रहता है। 2022 में इजराइल ने करीब 13.8 लाख करोड़ रु का एक्सपोर्ट किया। इजराइल की जीडीपी में, एक्सपोर्ट की लगभग 40 प्रतिशत हिस्सेदारी है। आगे जानिए इजराइल किन चीजों का एक्सपोर्ट सबसे अधिक करता है। साथ ही जानिए उन प्रमुख देशों के नाम, जिन्हें इजराइल सबसे अधिक सामान भेजता है।

किन चीजों का होता सबसे अधिक एक्सपोर्ट

ओईसी के अनुसार इजराइल जिन चीजों का सबसे अधिक एक्सपोर्ट करता है, उनमें कटे हुए हीरे, रिफाइंड पेट्रोलियम, फार्मास्यूटिकल्स, मशीनरी और उपकरण, मेडिकल इक्विपमेंट, कंप्यूटर हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर, एग्रीकल्चरल प्रोडक्ट, केमिकल, कपड़ा और परिधान शामिल हैं।

इजराइल के कुल एक्सपोर्ट में इन देशों की है सबसे अधिक हिस्सेदारी

  • अमेरिका - 26.5%
  • चीन - 7.8%
  • फ़िलिस्तीनी क्षेत्र - 6.4%
  • भारत - 4.4%
  • जर्मनी - 3.4%
  • आयरलैंड - 3.36%
  • यूनाइटेड किंगडम - 3.35%
  • नीदरलैंड - 3.2%
  • तुर्की - 3.1%
  • ताइवान - 2.6%

किस चीज के एक्सपोर्ट से कितनी कमाई

  • हीरे - 9.06 अरब डॉलर
  • इंटीग्रेटेड सर्किट - 5.09 अरब डॉलर
  • रिफाइंड पेट्रोलियम 2.73 अरब डॉलर
  • मेडिकल इक्विपमेंट - 2.36 अरब डॉलर
  • अदर मीजरिंग इंस्ट्रूमेंट्स - 2.32 अरब डॉलर

किस देश को कितना एक्सपोर्ट

  • अमेरिका - 17 अरब डॉलर
  • चीन 5.04 अरब डॉलर
  • फ़िलिस्तीन - 4.16 अरब डॉलर
  • भारत - 2.82 अरब डॉलर
  • जर्मनी - 2.22 अरब डॉलर

कितना है फॉरेन रिजर्व

इजराइल का फॉरेन रिजर्व भी बहुत अधिक है। इसका फॉरेन रिजर्व अगस्त 2023 में करीब 16.5 लाख करोड़ रु का रहा। दुनिया इसका नंबर 18वां है। ये यूके और यूएई जैसे देशों से आगे है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article