इजराइल की इकोनॉमी में टेक्नोलॉजी का बहुत अहम योगदान है। टेक्नोलॉजी सेक्टर में इजराइल का लोहा दुनिया मानती है। इसीलिए गूगल-फेसबुक समेत कई कंपनियों ने अपने रिसर्च एंड डेवलपमेंट (आरएंडडी) सेंटर इजराइल में खोल रखे हैं।
करीब 5 फीसदी जीडीपी टेक्नोलॉजी पर खर्च
इजराइल अपनी कुल 46.9 लाख करोड़ रु की जीडीपी (Israel GDP) का करीब 5 फीसदी टेक्नोलॉजी पर खर्च करता है। 2019 में ब्लूमबर्ग इनोवेशन इंडेक्स ने इज़राइल को दुनिया का पांचवे सबसे इनोवेटिव नेशन का दर्जा दिया था। 2023 में इजराइल को आईटी सर्विसेज मार्केट से करीब 56600 करोड़ रु का रेवेन्यू मिलने की उम्मीद है।
ऐप्पल से गूगल तक फैन
इन कंपनियों का पहला आरएंडडी सेंटर इजराइल में खुला
- इंटेल
- माइक्रोसॉफ्ट
- ऐप्पल
इन कंपिनयों के बी आरएंडडी भी मौजूद
आईबीएम, गूगल, हेवलेट-पैकार्ड, सिस्को सिस्टम्स, फेसबुक और मोटोरोला जैसी 400 से अधिक हाई-टेक मल्टी-नेशनल कंपनियों ने भी इजराइल में आरएंडी सेंटर खोले हैं। देश के प्रमुख आर्थिक क्षेत्र हाई-टेक्नोलॉजी और इंडस्ट्रियल मैन्युफैक्चरिंग हैं।
इजराइल में मौजूद है खुद की सिलिकॉन वैली
इसका सेंट्रल हाई टेक्नोलॉजी हब "सिलिकॉन वाडी", अपने कैलिफ़ोर्नियाई समकक्ष यानी सिलिकॉन वैली के बाद दूसरे स्थान पर माना जाता है। इजराइल की इकोनॉमी में एक्सपोर्ट की भी बहुत अहम भूमिका है, जिसमें कंप्यूटर हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर शामिल है।
