बिजनेस

क्या आपका CIBIL स्कोर है मजबूत? लोन लेने में कैसे आता है काम, ऐसे फ्री में करें चेक

जब भी आप लोन या क्रेडिट कार्ड के लिए अप्लाई करते हैं, बैंक सबसे पहले आपका CIBIL स्कोर देखता है। अच्छा स्कोर होने पर लोन जल्दी मंजूर होता है, ब्याज कम मिलता है, क्रेडिट लिमिट ज्यादा मिलती है और बेहतर ऑफर भी मिलते हैं। कम स्कोर होने पर बैंक जोखिम महसूस करता है और लोन मिलने में दिक्कत हो सकती है।

Image

Credit Score

अगर आपने कभी लोन लिया है या क्रेडिट कार्ड के लिए अप्लाई किया है, तो आपने CIBIL स्कोर का नाम जरूर सुना होगा। यह आपकी क्रेडिट हिस्ट्री और फाइनेंशियल स्टेटस बताता है। लेकिन बहुत से लोग नहीं जानते कि CIBIL स्कोर क्या होता है और इसे आसानी से फ्री में कैसे देखा जा सकता है। अच्छी खबर यह है कि कुछ ही मिनटों में आप ऑनलाइन अपना CIBIL स्कोर चेक कर सकते हैं और अपने क्रेडिट प्रोफाइल पर नजर रख सकते हैं। आइए आपको बताते हैं कि क्रेडिट स्कोर क्यों जरुरी है और लोन लेने में ये क्यों मांगा जाता है?

क्या होता है क्रेडिट स्कोर?

CIBIL स्कोर 300 से 900 के बीच का तीन अंकों वाला नंबर होता है, जो बताता है कि आप कितना भरोसेमंद उधारकर्ता हैं। यह आपके पिछले क्रेडिट व्यवहार पर आधारित होता है, जैसे EMI समय पर भरी या नहीं, क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कैसा रहा, और आपने अपने कर्ज को कैसे मैनेज किया। आमतौर पर 750 और उससे ऊपर का स्कोर अच्छा माना जाता है। इसका मतलब है कि लोन जल्दी मिलेगा और ब्याज दर भी कम होगी।

फ्री में कैसे देख सकते हैं?

CIBIL की आधिकारिक वेबसाइट पर आप साल में एक बार फ्री में अपना स्कोर और क्रेडिट रिपोर्ट देख सकते हैं। इसके लिए सिर्फ PAN कार्ड नंबर, जन्मतिथि और ईमेल आईडी डालनी होती है। जानकारी वेरिफाई होने के बाद आपका स्कोर दिख जाएगा। इसके अलावा, कई बैंक और फाइनेंशियल ऐप्स भी फ्री में CIBIL स्कोर चेक करने की सुविधा देते हैं।

लोन लेने में कैसे काम आता है?

जब भी आप लोन या क्रेडिट कार्ड के लिए अप्लाई करते हैं, बैंक सबसे पहले आपका CIBIL स्कोर देखता है। अच्छा स्कोर होने पर लोन जल्दी मंजूर होता है, ब्याज कम मिलता है, क्रेडिट लिमिट ज्यादा मिलती है और बेहतर ऑफर भी मिलते हैं। कम स्कोर होने पर बैंक जोखिम महसूस करता है और लोन मिलने में दिक्कत हो सकती है।

सिबिल स्कोर पर कैसे पड़ता है असर?

CIBIL स्कोर को प्रभावित करने वाली मुख्य चीजें हैं EMI या क्रेडिट कार्ड बिल देर से भरना, क्रेडिट लिमिट का ज्यादा इस्तेमाल, एक साथ कई लोन अप्लाई करना और पुराने क्रेडिट कार्ड बंद करना। इन सब कारणों से CIBIL स्कोर घट सकता है। वहीं, समय पर भुगतान और जिम्मेदारी से क्रेडिट का इस्तेमाल स्कोर सुधारता है।

अपने CIBIL स्कोर को सुधारने और बनाए रखने के लिए हमेशा समय पर EMI और क्रेडिट कार्ड बिल भरें, क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल 30% लिमिट तक रखें, एक साथ कई लोन के लिए अप्लाई करने से बचें और समय-समय पर अपना CIBIL स्कोर और रिपोर्ट चेक करते रहें ताकि गलती होने पर सही करवा सकें। इस तरह आप आसानी से अपने CIBIL स्कोर को ट्रैक कर सकते हैं और जरूरत पड़ने पर लोन या क्रेडिट कार्ड आसानी से पा सकते हैं।

Richa Tripathi
रिचा त्रिपाठीauthor

रिचा त्रिपाठी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बिजनेस डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 7 वर्षों के अनुभव के साथ रिचा, पर्सनल फाइनेंस, स्टॉक मार्केट, टैक्स प्लानिंग और अर्थव्यवस्था से जुड़े विषयों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। अब तक 8,000 से अधिक कंटेंट लिख चुकी रिचा की विशेषता है—जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाना। वह ऐसी स्टोरीज तैयार करती हैं जो न केवल जानकारीपूर्ण होती हैं, बल्कि आम पाठक की वित्तीय समझ को बेहतर बनाने में भी मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article