बॉलीवुड

तुम ज्यादा हैंडसम हो...'क्यों डायरेक्टर ने Saif Ali Khan को 'ओमकारा' का रोल देने से किया था मना

Saif Ali Khan Interview: सैफ अली खान ने 'ओमकारा' को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया। उन्होंने बताया कि विशाल भारद्वाज ने उन्हें लीड रोल देने से मना कर दिया था, क्योंकि वह "बहुत हैंडसम" थे।

Image

सैफ अली खान ने किया ये खुलासा (pic credit-instagram)

Saif Ali Khan Interview: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान (Saif Ali Khan) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म हैवान (Haiwaan) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। सैफ अली खान की फिल्म हैवान को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में फिल्म हैवान की रिलीज डेट सामने आई थी। अब इन सब के बीच सैफ अली खान का एक इंटरव्यू सामने आया है। इस इंटरव्यू के दौरान सैफ अली खान ने एक ऐसा खुलासा किया है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया है। तो चलिए जानते हैं कि सैफ अली खान ने क्या खुलासा किया है। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-52 साल की उम्र में Malaika Arora ने दिए एक से एक पोज, फैंस हो गए मदहोश)

सैफ अली खान ने किया ये खुलासा

एक्टर सैफ अली खान एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। इसकी वजह सैफ अली खान का अभी हाल ही में दिया एक इंटरव्यू है। सैफ अली खान ने इस इंटरव्यू के दौरान फिल्म ओमकारा से जुड़ा एक बड़ा खुलासा किया है। IMDb से बातचीत में सैफ ने बताया कि वह जयपुर में किसी फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। उन्हें याद नहीं कि वह कौन-सी फिल्म थी। उसी दौरान उनकी मां और दिग्गज अभिनेत्री शर्मिला टैगोर से उनकी बात हुई। उन्होंने कहा, 'तुम एक दिलचस्प अभिनेता बनते जा रहे हो और मुझे तुम्हारी ग्रोथ पसंद आ रही है। तुम्हें शेक्सपियर करना चाहिए।' सैफ ने जवाब दिया, 'अगर मौका मिले तो यह बहुत अच्छा होगा।' इसके बाद उनकी मां ने कहा, 'तुम्हें 'ओथेलो' जैसा कुछ करना चाहिए।' तभी फोन बजा। दूसरी तरफ विशाल भारद्वाज थे। उन्होंने कहा, 'मैं तुम्हें एक फिल्म ऑफर करने की सोच रहा हूं। मैं शेक्सपियर पर फिल्म बना रहा हूं।' सैफ ने हैरानी से पूछा, 'क्या?' विशाल ने जवाब दिया, 'हां, ओथेलो'।' यह सुनकर सैफ और भी चौंक गए। शुरुआत में सैफ को लगा कि उन्हें ओथेलो का मुख्य किरदार मिलेगा, जिसे बाद में 'ओमकारा' के रूप में बनाया गया और अजय देवगन ने निभाया। लेकिन विशाल भारद्वाज की योजना कुछ और थी।

सैफ अली खान ने आगे बताया, 'वह मेरे पास आए और फिल्म के बारे में बताने लगे। मैंने पूछा, 'क्या मैं ओथेलो का रोल निभाऊंगा?' उन्होंने कहा, 'नहीं, नहीं... तुम ओथेलो का रोल निभाने के लिए बहुत ज्यादा हैंडसम हो।' शायद उनका कहने का यही तरीका था। फिर उन्होंने कहा, 'मैं तुम्हें एक बहुत दिलचस्प किरदार ऑफर कर रहा हूं।' और उन्होंने मुझे लंगड़ा त्यागी का रोल दिया।" बताते चलें कि सैफ अली खान जल्द ही फिल्म हैवान में नजर आएंगे। इस फिल्म में अक्षय कुमार भी नजर आने वाले हैं। फिल्म को देखन के लिए लोग बेताब हैं।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article