Bank holidays: भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) के हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक, 14 जून 2025 को देशभर में सभी पब्लिक, प्राइवेट, सहकारी और क्षेत्रीय बैंक बंद रहेंगे। चूंकि यह महीने का दूसरा शनिवार है। भारत में हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक हॉलिडे रहता है। वहीं, पहला, तीसरा और पांचवां शनिवार सामान्य कार्यदिवस होते हैं, जब तक कि किसी विशेष राज्य में कोई स्थानीय अवकाश न हो।
जून 2025 में आने वाले आगामी बैंक अवकाश
27 जून, शुक्रवार: रथ यात्रा/कांग (रथजात्रा) – इस दिन ओडिशा और मणिपुर में बैंक बंद रहेंगे।
30 जून, सोमवार: रेमना नी (Remna Ni) – मिज़ोरम में इस दिन पीस डे के अवसर पर बैंक अवकाश रहेगा।
डिजिटल बैंकिंग सेवाएं रहेंगी चालू
हालांकि आज बैंकों की शाखाएं बंद हैं, लेकिन डिजिटल बैंकिंग सेवाएं पूरी तरह सक्रिय रहेंगी। ग्राहक नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, UPI, IMPS जैसी सुविधाओं के माध्यम से बैलेंस चेक करने, फंड ट्रांसफर करने और बिल भुगतान जैसी सेवाएं घर बैठे कर सकते हैं।
ध्यान रखें कि नकद लेनदेन, चेक क्लीयरेंस, खाता खोलना या ऋण वितरण जैसी सेवाएं केवल बैंक शाखाओं में ही संभव हैं। इसलिए ऐसी जरूरतों के लिए बैंक की अगली कार्यदिवस पर योजना बनाएं।
