बिजनेस

Is Today Bank Holiday: क्या आज बैंक बंद रहेंगे? संत गुरु कबीर जयंती पर बैंक बंद हैं नहीं

Is Today Bank Holiday:संत गुरु कबीर जयंती और सागा दावा के अवसर पर हिमाचल प्रदेश और सिक्किम में बैंक बंद रहेंगे। जून महीने में कुल 12 बैंक अवकाश हैं, जिनमें बकरीद, राज्य-स्तरीय त्योहार, और साप्ताहिक छुट्टियां शामिल हैं। हालांकि बैंक शाखाएं बंद रहेंगी, लेकिन ग्राहक ऑनलाइन बैंकिंग, यूपीआई, और एटीएम सेवाओं का सामान्य रूप से उपयोग कर सकते हैं। चेक क्लियरेंस जैसे दस्तावेजी लेनदेन अवकाश के दिन संभव नहीं होते।

Image

तुरंत चेक करें छुट्टियों की पूरी लिस्ट!

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Is Today Bank Holiday: संत गुरु कबीर जयंती और सागा दावा के अवसर पर 11 जून 2025, बुधवार को हिमाचल प्रदेश और सिक्किम में बैंक बंद रहेंगे। यह बैंक हॉलिडे केवल इन राज्यों तक सीमित है और देशभर के अन्य हिस्सों में बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा जून 2025 के लिए घोषित बैंक हॉलिडे लिस्ट के अनुसार, इस महीने कुल 12 छुट्टियां हैं, जिनमें बकरीद, राज्य-स्तरीय त्योहार, और सप्ताहांत हॉलिडे शामिल हैं। भारत में सभी सार्वजनिक और निजी बैंक महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को तथा हर रविवार को बंद रहते हैं।

जून 2025 में प्रमुख बैंक हॉलिडे

  • 1 जून (रविवार) – साप्ताहिक हॉलिडे
  • 6 जून (शुक्रवार) – बकरीद (केरल में बैंक बंद)
  • 7 जून (शनिवार) – बकरीद – पूरे भारत में बैंक बंद
  • 8 जून (रविवार) – साप्ताहिक हॉलिडे
  • 11 जून (बुधवार) – संत कबीर जयंती / सागा दावा – हिमाचल व सिक्किम में बैंक बंद
  • 14 जून (शनिवार) – दूसरा शनिवार
  • 15 जून (रविवार) – साप्ताहिक हॉलिडे
  • 22 जून (रविवार) – साप्ताहिक हॉलिडे
  • 27 जून (शुक्रवार) – रथ यात्रा/कांग – ओडिशा और मणिपुर में बैंक बंद
  • 28 जून (शनिवार) – चौथा शनिवार
  • 29 जून (रविवार) – साप्ताहिक हॉलिडे
  • 30 जून (सोमवार) – रीमना नी – मिजोरम में बैंक बंद

बैंक बंद होने पर क्या करें?

जब बैंक बंद होते हैं, तब भी ग्राहक ऑनलाइन बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, यूपीआई और एटीएम सेवाओं का उपयोग कर सकते हैं। चेक क्लियरेंस और अन्य दस्तावेज़ आधारित लेनदेन "नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट" के अंतर्गत आते हैं, इसलिए घोषित हॉलिडे पर ये सेवाएं उपलब्ध नहीं रहतीं। RBI राज्य सरकारों के साथ मिलकर हर साल छुट्टियों की सूची तैयार करता है, जिसमें राष्ट्रीय पर्व, धार्मिक त्योहार, और स्थानीय परंपराओं को ध्यान में रखा जाता है। छुट्टियों की अधिकृत जानकारी आरबीआई की वेबसाइट और संबंधित बैंक शाखा से प्राप्त की जा सकती है।

डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article