Bharat Electronics News: भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) को भारतीय नौसेना से 962 करोड़ रुपये का बड़ा ऑर्डर प्राप्त हुआ है, जिसमें 610 करोड़ रुपये का कॉन्ट्रैक्ट 'इलेक्ट्रो ऑप्टिक फायर कंट्रोल सिस्टम' (EOFCS) की आपूर्ति के लिए शामिल है। इस प्रणाली को भारतीय नौसैनिक प्लेटफार्मों पर स्थापित और एकीकृत किया जाएगा। यह प्रणाली दिन और रात के दौरान विभिन्न प्रकार के लक्ष्यों का ट्रैक और खोज करने में सक्षम है और इसके माध्यम से मीडियम रेंज और शॉर्ट रेंज गन माउंट्स के साथ लक्ष्यों को निशाना बनाया जा सकता है।
BEL ने एक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि इसके अतिरिक्त, कंपनी ने 352 करोड़ रुपये का अन्य ऑर्डर भी प्राप्त किया है। इसके साथ ही कंपनी ने इस वित्तीय वर्ष में कुल 11,855 करोड़ रुपये के ऑर्डर प्राप्त किए हैं।
नौसेना के लिए सप्लाई कॉन्ट्रैक्ट
इस डील के तहत BEL ने भारतीय नौसेना के 11 न्यू जनरेशन ऑफशोर पेट्रोल शिप्स और तीन कैडेट ट्रेनिंग शिप्स के लिए 28 EON-51 सिस्टम्स की आपूर्ति करने के लिए 642.17 करोड़ रुपये का अनुबंध प्राप्त किया है। यह इलेक्ट्रो ऑप्टिकल फायर कंट्रोल सिस्टम का इस्तेमाल लक्ष्य की खोज, पहचान और वर्गीकरण के लिए किया जाएगा। यह प्रणाली भारतीय रक्षा क्षेत्र की आत्मनिर्भरता के लिए महत्वपूर्ण कदम है और इससे MSMEs सहित कई भारतीय उद्योगों को रोजगार मिलेगा।
BEL के लिए पॉजिटिव डेपलपमेंट
इस ऑर्डर के साथ, BEL के शेयरों पर निवेशकों का ध्यान केंद्रित रहेगा। हाल ही में JM Financial द्वारा BEL के शेयर पर 'बाय' कॉल दिया गया है, जिसमें उन्होंने 360 रुपये के टारगेट प्राइस की सिफारिश की है। BEL का मार्केट कैप 2,02,371.23 करोड़ रुपये है और यह भारत के प्रमुख रक्षा क्षेत्र के PSUs में से एक है।
BEL के शेयर का प्रदर्शन
बीते सप्ताह में BEL के शेयर में 0.46 फीसदी की बढ़ोतरी हुई, जबकि पिछले महीने में इसमें 0.43 फीसदी की गिरावट आई है। हालांकि, पिछले दो सालों में BEL ने 193.12 फीसदी का रिटर्न दिया है।
डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
