बिजनेस

IRB Infrastructure Share: आईआरबी इंफ्रास्ट्रक्चर का शेयर 7.7% चढ़ा, कोटक इंस्टीट्यूशनल ने बढ़ाई रेटिंग और फेयर वैल्यू

IRB Infrastructure Developers Share Price: आईआरबी इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए कोटक ने FY24-26 के लिए अपने में अनुमानों में 1-7 प्रतिशत तक का बदलाव किया है। इसके पीछे अहम कारण InvIT प्रोजेक्ट्स हैं। ब्रोकरेज ने कंपनी के शेयर की लिए रेटिंग को 'सेल' (बिक्री) से 'ऐड' (जोड़ें) में अपग्रेड कर दिया है।

Image

आईआरबी इंफ्रास्ट्रक्चर का शेयर 7.7% चढ़ा

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • आईआरबी इंफ्रास्ट्रक्चर का शेयर 7.7% मजबूत
  • कोटक इंस्टीट्यूशनल ने बढ़ाई रेटिंग
  • फेयर वैल्यू में किया इजाफा

IRB Infrastructure Developers Share Price: ब्रोकरेज फर्म कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज (केआईई) ने आईआरबी इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपर्स लिमिटेड के स्टॉक को अपग्रेड किया है। ब्रोकरेज फर्म को उम्मीद है कि आईआरबी इंफ्रास्ट्रक्चर के शेयर में 20 फीसदी की तेजी आ सकती है। कोटक इंस्टीट्यूशनल की इस ऑब्जर्वेशन के बाद आईआरबी इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपर्स के शेयर में गुरुवार को 10 फीसदी तक की बढ़ोतरी हुई है। फिलहाल करीब सवा 2 बजे इसका शेयर 7.73 फीसदी की मजबूती के साथ 58.13 रु पर है। अभी तक के कारोबार में इसका शेयर 59.25 रु तक ऊपर गया है।

ये भी पढ़ें -

क्या हो गई आईआरबी इंफ्रास्ट्रक्चर की रेटिंग

आईआरबी इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए कोटक ने FY24-26 के लिए अपने में अनुमानों में 1-7 प्रतिशत तक का बदलाव किया है। इसके पीछे अहम कारण InvIT प्रोजेक्ट्स हैं। ब्रोकरेज ने कंपनी के शेयर की लिए रेटिंग को 'सेल' (बिक्री) से 'ऐड' (जोड़ें) में अपग्रेड कर दिया है।

वहीं इसके शेयर की फेयर वैल्यू 60 रु से बढ़ा 65 रुपये कर दी है। यानी ब्रोकरेज फर्म के अनुसार इसके शेयर का सही दाम 65 रु है।

ऐसे होगा आईआरबी को फायदा

कोटक ने कहा है कि आईआरबी प्राइवेट इनविट के पास 10 मौजूदा बीओटी एसेट्स और हाल ही में मिली पांच एसेट्स का पोर्टफोलियो है। वित्त वर्ष 2023-24 के लिए 44,400 करोड़ रुपये की बीओटी पाइपलाइन के साथ, आईआरबी जैसी कंपनियों को कोटक अपनी मजबूत बैलेंस शीट के साथ फायदा उठाने के लिहाज से सबसे अच्छी स्थिति में देखती है।

डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ स्वदेश को ब्रोकरेज फर्म द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article