बिजनेस

Front Running Trading: क्या है फ्रंट रनिंग ट्रेडिंग जिससे LIC के कर्मचारी ने पहले कमाए 2.4 करोड़, फिर गंवाई नौकरी

Front-Running Trading Case: योगेश ने जनवरी से मार्च 2022 तक अपने दिवंगत पिता सहित परिवार के अन्य सदस्यों के डीमैट खातों के जरिए भी ट्रेडिंग की। पिछले साल इस घटना के खुलासे के बाद सेबी ने मामले में शामिल एलआईसी के कर्मचारी पर प्रतिबंध लगा दिया था।

Image

एलआईसी में सामने आया फ्रंट-रनिंग ट्रेडिंग मामला

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • LIC का कर्मचारी पर फ्रंट रनिंग ट्रेडिंग का आरोप
  • फ्रंट रनिंग ट्रेडिंग से कमाए 2.4 करोड़ रु
  • एलआईसी ने नौकरी से निकाला

Front-Running Trading Case: देश की सबसे बड़ी और सरकारी बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने अपने एक कर्मचारी को नौकरी से निकाल दिया है, जिस पर पिछले साल एक घटना सामने आने के बाद मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) ने बैन लगा दिया था। एलआईसी ने आरोपी कर्मचारी (योगेश गर्ग) को फ्रंट रनिंग में शामिल होने के नतीजे में निकाला है। फ्रंट-रनिंग का मामला तब बनता है जब कोई ब्रोकर या निवेशक किसी ऐसे ट्रेड में शामिल हो जो गोपनीय हो और उसके ट्रेड करने से उस एसेट (शेयर आदि) की कीमत प्रभावित हो, जिसके लिए ट्रेडिंग हो रही है। योगेश पर आरोप है वे अपने दिवंगत पिता के डीमैट खाते से फ्रंट-रनिंग ट्रेडिंग कर रहा था। इस बात का खुलासा होने पर एलआईसी ने योगेश को सर्विसेज से हटा दिया।

ये भी पढ़ें -

परिवार के अन्य सदस्यों के खाते से भी की ट्रेडिंग

योगेश ने जनवरी से मार्च 2022 तक अपने दिवंगत पिता सहित परिवार के अन्य सदस्यों के डीमैट खातों के जरिए भी ट्रेडिंग की। पिछले साल इस घटना के खुलासे के बाद सेबी ने मामले में शामिल एलआईसी के कर्मचारी पर प्रतिबंध लगा दिया था। बुधवार को, एलआईशी ने इस कर्मचारी को बर्खास्त करने की घोषणा की।

कैसे फायदा उठा रहा था योगेश

ईटी की रिपोर्ट के अनुसार योगेश ने एलआईसी के इक्विटी डीलिंग सेक्शन में काम किया और उसी दौरान उस पर एलआईसी के फ्रंट-रनिंग ट्रेडों का आरोप है, जिन्हें योगेश ने परिवार के सदस्यों के खातों से किया। इस रणनीति का उपयोग करके योगेश ने 2.44 करोड़ रुपये का प्रॉफिट कमाया।

किसी भी प्रकार की फ्रंट रनिंग को रोकने के लिए, एलआईसी ने संकेत दिया कि घटना के सार्वजनिक होने के बाद मजबूत कंट्रोलिंग सिस्टम और बेस्ट प्रेक्टिस को शामिल किया है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article