SBI Mutual Fund IPO : देश की सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनी (AMC) SBI म्यूचुअल फंड ने बाजार नियामक SEBI को DRHP सौंपा है। भारत के म्यूचुअल फंड उद्योग से जुड़े शेयरहोल्डर्स और तमाम निवेशकों की नजर लंबे समय से SBI Mutual Fund पर टिकी हैं। क्योंकि कंपनी जल्द ही अपना IPO लॉन्च करने जा रही है। आईपीओ की दिशा में एक कदम और आगे बढ़ाते हुए SBI Mutual Fund DRHP फाइल की चुकी है। निवेशकों के लिए यह एक मजबूत और हाई-मार्जिन बिजनेस में एंट्री का मौका हो सकता है।
IPO की उलटी गिनती शुरू
देश की सबसे बड़ी AMC SBI Funds Management ने Securities and Exchange Board of India (SEBI) के पास ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) दाखिल कर दिया है। इसके साथ ही IPO लॉन्च की प्रक्रिया आधिकारिक रूप से शुरू हो गई है। हालांकि, कंपनी ने अभी इश्यू की तारीख और प्राइस बैंड का खुलासा नहीं किया है, जिससे निवेशकों की नजरें अब अगले अपडेट पर टिक गई हैं।
पूरी तरह OFS
प्रस्तावित IPO पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) पर आधारित है। इसका मतलब है कि कंपनी कोई नया फंड नहीं जुटाएगी, बल्कि मौजूदा निवेशक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे। State Bank of India करीब 12.83 करोड़ शेयर और Amundi लगभग 7.54 करोड़ शेयर बेचेंगे। कुल इश्यू साइज 20.37 करोड़ इक्विटी शेयर का है।
SIP से बन रहा ग्रोथ इंजन
SBI Mutual Fund की ताकत उसका स्केल और डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क है। कंपनी के पास दिसंबर 2025 तक ₹12.7 लाख करोड़ से ज्यादा का AUM है और करीब 15.4% मार्केट शेयर के साथ यह देश की सबसे बड़ी AMC बनी हुई है। SIP से जुड़े 1.57 करोड़ से ज्यादा एक्टिव अकाउंट कंपनी के लिए स्थिर और लगातार ग्रोथ का आधार तैयार कर रहे हैं।
मुनाफे में जबरदस्त उछाल
कंपनी के फाइनेंशियल्स इसकी मजबूती को साफ दिखाते हैं। FY23 से FY25 के बीच नेट प्रॉफिट 37.7% की CAGR से बढ़कर ₹2,540 करोड़ तक पहुंच गया है, जबकि रेवेन्यू 29% की दर से बढ़कर ₹3,597 करोड़ हो गया। लगभग 60% का ऑपरेटिंग मार्जिन इसे हाई-प्रॉफिट और स्केलेबल बिजनेस मॉडल बनाता है।
किन जोखिमों से रहना होगा सावधान
मजबूत ग्रोथ के बावजूद कुछ जोखिम निवेशकों को सतर्क कर सकते हैं। Securities and Exchange Board of India के नए एक्सपेंस रेशियो नियम कंपनी के मार्जिन पर दबाव डाल सकते हैं। इसके अलावा, पैसिव फंड्स की बढ़ती हिस्सेदारी फीस इनकम को प्रभावित कर सकती है। SBI ब्रांड के लाइसेंस पर निर्भरता और टैक्स-लीगल जोखिम भी ध्यान देने वाले फैक्टर हैं।
निवेशकों के लिए क्या है संकेत
SBI Mutual Fund का IPO भारतीय शेयर बाजार के लिए एक बड़ा इवेंट साबित हो सकता है। मजबूत ब्रांड, विशाल डिस्ट्रीब्यूशन और हाई मार्जिन इसे आकर्षक बनाते हैं। हालांकि, अंतिम फैसला कंपनी के वैल्यूएशन और प्राइस बैंड पर निर्भर करेगा, जो आने वाले समय में साफ होगा।
डिस्क्लेमर: TimesNow Navbharat किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है। यहां पर केवल जानकारी दी गई है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें।
