Bigg Boss 20 Promo: बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) का आज वाला एपिसोड काफी मजेदार होने वाला है, क्योंकि शो में बॉलीवुड के दो बड़े सितारे अजय देवगन और जयदीप अहलावत खास मेहमान बनकर पहुंचेंगे। दोनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘दृश्यम 3’ के प्रमोशन के लिए सलमान खान (Salman Khan) के शो में पहुंचेंगे। अजय देवगन और सलमान खान की पुरानी दोस्ती भी इस एपिसोड को खास बना रही है। इस बीच मेकर्स ने शो का एक नया प्रोमो जारी किया है, जिसमें अजय देवगन कंटेस्टेंट काजी तौकीर के मशहूर रॉकस्टार हुकस्टेप पर मजेदार अंदाज में रिएक्ट करते नजर आ रहे हैं। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Manish Malhotra के फैशन शो में Alia Bhatt-Vicky Kaushal ने बिखेरा जलवा, देखते रह गए लोग)
बिग बॉस 20 का प्रोमो आउट
प्रोमो में अजय देवगन काजी से उनका रॉकस्टार वाला हुकस्टेप दोबारा करने के लिए कहते हैं। काजी जैसे ही अपना फेमस स्टेप करते हैं, अजय देवगन मजाकिया अंदाज में अपने और सलमान खान के डांस स्टेप्स पर भी कमेंट करते हैं। इसके बाद वह जयदीप अहलावत से काजी का रॉकस्टार हुकस्टेप करने के लिए कहते हैं। अजय देवगन कहते हैं, 'सलमान खान और ये बहुत मुश्किल स्टेप करते हैं। ये वाला तो बहुत आसान है। इसलिए मैं चाहूंगा कि जयदीप अहलावत इसे करें।' शुरुआत में जयदीप ऐसा करने से मना कर देते हैं, लेकिन बाद में वह स्टेज पर काजी का हुकस्टेप कर ही देते हैं। इस दौरान सलमान खान दोनों की मजेदार बातचीत देखकर हंसते नजर आते हैं।
बिग बॉस 20 का यह प्रोमो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इसे काफी पसंद कर रहे हैं। कई लोग काजी के रॉकस्टार स्टेप की तारीफ करते हुए कमेंट कर रहे हैं।फिल्म ‘दृश्यम 3’ की बात करें तो यह 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म में अजय देवगन के साथ श्रिया सरन, इशिता दत्ता, तब्बू, प्रकाश राज और रजत कपूर जैसे कलाकार भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। वहीं सलमान खान की वर्कफ्रंट की बात करें तो वो जल्द ही ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन अपूर्व लखिया कर रहे हैं और इसमें चित्रांगदा सिंह फीमेल लीड में हैं।
