बिजनेस

Infosys-InSemi Deal: सेमीकंडक्टर डिजाइन कंपनी इनसेमी को खरीदेगी इंफोसिस, शेयर में 7 फीसदी की जोरदार तेजी

Infosys-InSemi Deal: आज इंफोसिस का शेयर 1495 रु के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 1,556.00 रु पर खुला है। करीब साढ़े 10 बजे कंपनी का शेयर 102.30 रु या 6.84 फीसदी की तेजी के साथ 1,597.30 रु पर है। कंपनी का शेयर अभी तक के कारोबार में 1,606.55 रु तक गया है। जबकि इसके 52 हफ्तों का शिखर 1,620 रु रहा है।

Image

सेमीकंडक्टर डिजाइन कंपनी इनसेमी को खरीदेगी इंफोसिस

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • इनसेमी को खरीदेगी इंफोसिस
  • 7 फीसदी उछला शेयर
  • 280 करोड़ रु में होगी डील

Infosys-InSemi Deal: प्रमुख सॉफ्टवेयर कंपनी इंफोसिस (Infosys) सेमीकंडक्टर डिजाइन और एम्बेडेड सर्विस प्रोवाइडर इनसेमी (InSemi) को खरीदेगी। ये डील 280 करोड़ रुपये में होगी। स्टॉक एक्सचेंजों को दी गई जानकारी में इंफोसिस ने कहा है कि 153.6 करोड़ रुपये के रेवेन्यू वाली इनसेमी को खरीदेगी। इस डील के वित्त वर्ष 2024 की चौथी तिमाही (मार्च तक) के दौरान पूरा होने की उम्मीद है। इस खबर के बीच इंफोसिस के शेयर में काफी तेजी दिख रही है। कंपनी का शेयर आज 7 फीसदी उछला है।

ये भी पढ़ें -

900 लोग करते हैं काम

इनसेमी का हेडक्वार्टर का बेंगलुरु में है। इनसेमी में कर्मचारियों की संख्या 900 से अधिक है।

52 हफ्तों के शिखर के करीब पहुंचा शेयर

आज इंफोसिस का शेयर 1495 रु के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 1,556.00 रु पर खुला है। करीब साढ़े 10 बजे कंपनी का शेयर 102.30 रु या 6.84 फीसदी की तेजी के साथ 1,597.30 रु पर है। कंपनी का शेयर अभी तक के कारोबार में 1,606.55 रु तक गया है। जबकि इसके 52 हफ्तों का शिखर 1,620 रु रहा है।

1 महीने में 8 फीसदी उछला शेयर

  • बीते एक महीने में इंफोसिस का शेयर 8.22 फीसदी उछला है
  • 5 दिन में कंपनी का शेयर 4.5 फीसदी उछला है
  • 6 महीने में कंपनी का शेयर 19.80 फीसदी ऊपर गया है
  • एक साल में कंपनी का शेयर करीब 8 फीसदी मजबूत हुआ है
  • वहीं बीते 5 सालों में कंपनी के शेयर ने 118.51 फीसदी रिटर्न दिया है। यानी 5 सालों में इसने निवेशकों का पैसा दोगुने से अधिक कर दिया है

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article