बिजनेस

NSO ने जारी किया GDP का पहला एडवांस एस्टीमेट, 7.3 फीसदी की हो सकती है बढ़ोतरी

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Jan 5, 2024, 06:56 PM IST

Indias GDP Forecast: राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) द्वारा शुक्रवार को जारी अनुमान के मुताबिक, चालू वित्त वर्ष में भारत की जीडीपी 7.3% बढ़ने की संभावना है।

Image

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय ने जारी किया GDP अनुमान।

Photo : iStock

Indias GDP Forecast: नेशनल स्टेटिस्टिक्स ऑफिस (NSO) द्वारा शुक्रवार को जारी अनुमान के मुताबिक, चालू वित्त वर्ष में भारत की जीडीपी 7.3% बढ़ने की संभावना है। सरकार को वित्तीय वर्ष 2024 के लिए साल-दर-साल ग्रॉस वैल्यू एडेड (GVA) में 6.9 प्रतिशत की वृद्धि का अनुमान है, जो वित्तीय वर्ष 2023 में दर्ज 7 प्रतिशत से थोड़ा कम है।

NSO के मुताबिक वर्ष 2023-24 में मौजूदा कीमतों पर नॉमिनल जीडीपी 296.58 लाख करोड़ रुपये होने का अनुमान है, जबकि 31 मई, 2023 को जारी वर्ष 2022-23 के लिए जीडीपी का अनंतिम अनुमान ( Provisional Estimate) 272.41 लाख करोड़ रुपये है। 2023-24 के दौरान GDP में 8.9 प्रतिशत का अनुमान है, जबकि 2022-23 में यह 16.1 प्रतिशत था।

यह GDP का पहला एडवांस एस्टिमेट है। इससे पहले रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने पिछले महीने मौजूदा वित्त वर्ष के लिए GDP ग्रोथ का अनुमान 6.5% से बढ़कर 7% दिया था। RBI के इस एस्टीमेट के बाद GDP में पॉजिटिव ग्रोथ की उम्मीद की जा रही है।

इसके अलावा पिछले दो क्वार्टर यानी जुलाई-सितंबर और अप्रैल-जून क्वार्टर में भारतीय अर्थव्यवस्था 7.6% और 7.8% की सालाना दर से बढ़ी है। यह ग्रोथ अनुमान से ज्यादा है। चालू वित्त वर्ष के लिए नेशनल इनकम का यह एडवांस एस्टीमेट एक जरूरी आंकड़ा होता है। क्योंकि, इस डेटा का यूज केंद्र सरकार अगले फाइनेंशियल ईयर के लिए बजट तैयार करने में करती है। MoSPI के अनुसार, एडवांस एस्टीमेट कंपाइल करने की एप्रोच बेंचमार्क-इंडिकेटर मेथड पर बेस्ड होता है।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article