बिजनेस

Indian Oil Dividend 2025: निवेशकों को ₹5 प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान, जनवरी तक खाते में आएगा पैसा

Indian Oil ने अपने शेयरधारकों के लिए नए साल से पहले डिविडेंड की सौगात दी है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए पहला अंतरिम डिविडेंड घोषित कर दिया है। इस फैसले से उन निवेशकों को सीधा फायदा मिलेगा, जिनके पास रिकॉर्ड डेट तक IOCL के शेयर मौजूद हैं। कंपनी की तरफ से BSE को दी गई रेगुलेटरी फाइलिंग में इसकी जानकारी दी है।

Indian oil Dividend

इंडियन ऑयल डिविडेंड (फोटो क्रेडिट, कैन्वा/इंडियन ऑयल)

Indian Oil Dividend का ऐलान हो चुका है। Maharatna PSU ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया है कि कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 12 दिसंबर को हुई बैठक में 50 फीसदी अंतरिम डिविडेंड को मंजूरी दी है। इसका मतलब है कि 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले हर इक्विटी शेयर पर निवेशकों को 5 रुपये का कैश डिविडेंड मिलेगा।यह डिविडेंड वित्त वर्ष 2025-26 के लिए घोषित पहला अंतरिम रिवॉर्ड है।

IOCL Dividend Record Date 2025 क्यों है अहम?

डिविडेंड पाने के लिए रिकॉर्ड डेट सबसे अहम तारीख होती है। Indian Oil ने शेयरधारकों की पात्रता तय करने के लिए गुरुवार, 18 दिसंबर, 2025 को रिकॉर्ड डेट फिक्स की है। इस तारीख तक जिन निवेशकों के डीमैट अकाउंट में IOCL के शेयर होंगे, वही इस अंतरिम डिविडेंड के हकदार माने जाएंगे।

IOCL Dividend Payment Date: कब मिलेगा पैसा

कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में साफ किया है कि यह अंतरिम डिविडेंड 11 जनवरी, 2026 या उससे पहले पात्र निवेशकों को चुका दिया जाएगा। आमतौर पर यह राशि सीधे बैंक अकाउंट या ब्रोकरेज अकाउंट में क्रेडिट होती है, जिससे निवेशकों को अलग से कोई प्रक्रिया पूरी नहीं करनी पड़ती।

Indian Oil Dividend History: पहले भी रहा मजबूत रिकॉर्ड

Indian Oil का डिविडेंड ट्रैक रिकॉर्ड लंबे समय से निवेशकों के भरोसे को मजबूत करता रहा है। वित्त वर्ष 2024-25 में कंपनी ने ₹3 प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड दिया था, जिसकी रिकॉर्ड डेट अगस्त में तय की गई थी। इससे पहले जुलाई 2024 में कंपनी ने ₹7 प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड घोषित किया था।

Indian Oil Share Price Today: बाजार में क्या रहा रुख

मंगलवार, 30 दिसंबर को दोपहर करीब 12.21 बजे Indian Oil का शेयर बीएसई पर ₹161.75 पर ट्रेड कर रहा था। यह अपने पिछले बंद भाव से करीब 0.15 फीसदी की हल्की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था।

IOCL Q2 Results FY26: मुनाफे में कई गुना उछाल

सितंबर तिमाही में Indian Oil का वित्तीय प्रदर्शन बेहद मजबूत रहा है। कंपनी का स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट जुलाई से सितंबर 2025 की तिमाही में बढ़कर ₹13,288 करोड़ पर पहुंच गया, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह मुनाफा सिर्फ ₹180 करोड़ था। हाई रिफाइनिंग मार्जिन कंपनी की कमाई का सबसे बड़ा सहारा बना। Q2 FY26 में IOCL ने प्रति बैरल USD 19.6 का ग्रॉस रिफाइनिंग मार्जिन दर्ज किया, जबकि पिछली तिमाही में यह USD 2.15 और पिछले साल की समान तिमाही में USD 1.59 था।

डिस्क्लेमर: TimesNow Hindi किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है। यहां पर केवल जानकारी दी गई है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

यतींद्र लवानिया
यतींद्र लवानिया author

प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों... और देखें

End of Article