IDFC First Bank Share Target: बुधवार के कारोबार में आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के शेयर में सुस्ती दिख रही है। BSE पर करीब सवा 3 बजे बैंक का शेयर 0.43 रु या 0.57 फीसदी की गिरावट के साथ 74.62 रु पर है। बीते एक महीने से शेयर में कोई खास मूवमेंट नहीं दिखी है। बीते एक साल में देखें तो शेयर में गिरावट का ट्रेंड दिख रहा है। पिछले 52 हफ्तों में 100.74 रु का हाई बनाने के ये शेयर नीचे आया है। यदि आप शेयर में हाई लेवल से फंसे हुए हैं तो शेयर में क्या रणनीति रखें आगे जानिए एक्सपर्ट की राय।
ये भी पढ़ें -
आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के लिए राय
ईटी नाउ स्वदेश के साथ बातचीत में मार्केट एक्सपर्ट ध्वनि ने कहा है कि निवेशकों इस शेयर में बने रह सकते हैं। शेयर के लिए स्टॉप लॉस 73.50 रुपये पर रखें। उनका मानना है कि इस लेवल से नीचे जाने पर शेयर में मंदी शुरू हो जाएगी।
हालांकि स्टॉक में तेजी आने और 78 के आसपास का रेट दिखे तो थोड़े नुकसान पर एग्जिट लिया जा सकता है।
शेयर का परफॉर्मेंस कैसा रहा
- बीते 5 सालों में ये 73.6 फीसदी चढ़ा है
- एक साल में ये शेयर 24.2 फीसदी गिरा है
- 2024 में शेयर अब तक 15 फीसदी कमजोर हुआ है
- 6 महीनों में ये 9 फीसदी नीचे आया है
डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ स्वदेश को मार्केट एक्सपर्ट द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।
