बिजनेस

IRFC Share: कमाई के बाद फंस गए IRFC में, तो अब क्या करें, एक्सपर्ट का भरोसा बरकरार, जानें कब मिलेगा मुनाफा

IRFC Share Price Strategy: मार्केट एक्सपर्ट ने कहा है कि IRFC बहुत अच्छी कंपनी है। इसमें कोई शक नहीं है। उन्होंने कंपनी में ग्रोथ के मौकों का भी जिक्र किया है। मगर उन्होंने शेयर में तेजी के बाद एक ठहराव आता है, जो फिलहाल इस शेयर में चल रहा है।

Image

IRFC को होल्ड करने की सलाह

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • IRFC को होल्ड करने की सलाह
  • फिलहाल शेयर में ठहराव
  • लॉन्ग टर्म के लिए रखने की सलाह

IRFC Share Price Strategy: बुधवार को Indian Railway Finance Corp या IRFC के शेयर में कमजोरी दिख रही है। करीब 3 बजे BSE पर कंपनी का शेयर 2.45 रु या 1.37 फीसदी की गिरावट के साथ 176 रु पर है। बीते एक महीने में IRFC के शेयर में कोई खास मूवमेंट नहीं दिखी है। मगर आगे इसका शेयर कैसा परफॉर्म कर सकता है, जानिए एक्सपर्ट की राय।

ये भी पढ़ें -

IRFC के शेयर का क्या करें

ईटी नाउ स्वदेश के साथ बातचीत में एक मार्केट एक्सपर्ट ने कहा है कि IRFC बहुत अच्छी कंपनी है। इसमें कोई शक नहीं है। उन्होंने कंपनी में ग्रोथ के मौकों का भी जिक्र किया है। मगर उन्होंने शेयर में तेजी के बाद एक ठहराव आता है, जो फिलहाल इस शेयर में चल रहा है।

आईआरएफसी का शेयर 230 के भाव से काफी टूट चुका है। लॉन्ग एक्सपर्ट के मुताबिक अब भी लॉन्ग टर्म के लिए शेयर को होल्ड किया जा सकता है।

सेल्स के मुताबिक नहीं बढ़ा प्रॉफिट

मार्केट एक्सपर्ट ने कहा कि IRFC की सेल्स ग्रोथ पिछले 3 सालों में काफी शानदार रही, मगर इसका प्रॉफिट उसके अनुसार नहीं रहा। उन्होंने लॉन्ग टर्म आउटलुक के लिए शेयर को होल्ड करने को कहा है।

डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ स्वदेश को मार्केट एक्सपर्ट द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article